सनातन के विरोध में कहने वालों पर बरसे असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा, कह दी बड़ी बात

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने सनातन के खिलाफ टिप्पणी करने वालों पर जमकर बरसे। हरिद्वार पहुंचे हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि सनातन धर्म कभी खत्म नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि कुछ लोग चाहते हैं कि देश में सनातन और सनातन से जुड़ी परंपराएं खत्म हो जाएं। लेकिन उन लोगों को यह पता नहीं कि जब वह लोग नहीं थे तब से सनातन धर्म है। साथ ही उन्होंने चेताया कि सनातन धर्म को लेकर इस तरह की बातें करने वाले लोगों को जनता आने वाले चुनावों में करारा जवाब देगी।

 Assam Chief Minister Hemanta Biswa Sarma lashed out who spoke against Sanatan, said big thing

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा पितृ पक्ष की अमावस्या पर हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने देवपुरा स्थित प्राचीन नारायणी शिला मंदिर में पितरों के लिए पूजा अर्चना और श्राद्ध किया। उन्होंने बताया कि वह हर साल अमावस्या के दिन नारायणी शिला मंदिर पहुंचने की कोशिश करते हैं।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सनातन धर्म कभी खत्म नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि कुछ लोग चाहते हैं कि देश में सनातन और सनातन से जुड़ी परंपराएं खत्म हो जाएं। उन्होंने कहा कि लेकिन, हमारा देश इतना मजबूत है। सनातन मजबूत है। उन लोगों को यह पता नहीं कि जब वह लोग नहीं थे तब से सनातन धर्म है।

करीब पांच हजार साल पहले से सनातन धर्म और उसे जुड़ी परंपराएं चलती आ रही हैं और आगे भी ऐसी ही चलती रहेगी। विपक्षी गठबंधन की ओर से की जा रही बयानबाजी पर उन्होंने कहा कि गठबंधन के लोग सनातन धर्म पर बयानबाजी कर पाप कर रहे हैं। भारत के लोग उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देंगे। साथ ही आने वाले चुनावों में इसका जवाब मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+