केजरीवाल जब भी उत्तराखंड आते हैं, तभी वो राज्य के लिए कुछ ना कुछ प्रगतिशील चीजें लेकर आते हैं- अजय कोठियाल

देहरादून, सितंबर 19। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को उत्तराखंड जाने वाले हैं। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केजरीवाल का ये राज्य का दूसरा दौरा है। केजरीवाल के दौरे की जानकारी देते हुए उत्तराखंड में AAP के सीएम उम्मीदवार रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि आज केजरीवाल जी युवाओं पर पार्टी का एजेंडा लेकर उत्तराखंड आ रहे हैं। अजय कोठियाल ने कहा कि केजरीवाल जब भी उत्तराखंड आए हैं तो वो राज्य के लिए एक प्रगतिशील मुद्दे पर बात करते हैं, आज सीएम हल्द्वानी में युवाओं से बातचीत करेंगे।

ajay kothiyal

शनिवार को ट्वीट कर दी थी दौरे की जानकारी

आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को ट्वीट कर ये बताया था कि वो रविवार को उत्तराखंड जाने वाले हैं, जहां वो हल्द्वानी में एक रोड शो का हिस्सा होंगे। केजरीवाल ने अपने ट्वीट में कहा था, 'कल उत्तराखंड जा रहा हूं, उत्तराखंड का युवा रोज़गार के अभाव में उत्तराखंड पलायन करने को मजबूर है। उत्तराखंड के युवा को उत्तराखंड में ही रोज़गार मिलना चाहिए। ये हो सकता है और ये संभव है। अगर साफ नीयत वाली सरकार हो तो। कल उत्तराखंड के युवाओं की बात करूंगा।'

आपको बता दें कि इससे पहले अरविंद केजरीवाल 2 बार और उत्तराखंड गए हैं। केजरीवाल पहली बार कुमाउं के हल्द्वानी जाएंगे।

केजरीवाल के दौरे का कार्यक्रम

- अरविंद केजरीवाल पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें चुनाव से संबंधित वो कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

- इसके बाद दोपहर 2 बजे के करीब अरविंद केजरीवाल का एक रोड शो शुरू होगा, जिसे 'तिरंगा संकल्प यात्रा' नाम दिया गया है।

- यह तिरंगा संकल्प यात्रा बरेली रोड मंगल पड़ाव से रामलीला मैदान हल्द्वानी तक होगी, जिसमें अरविंद केजरीवाल के साथ आम आदमी पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ आप कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।

इससे पहले जब अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड आए थे तो उन्होंने बिजली गारंटी के तहत 300 यूनिट मुफ्त बिजली हर महीने देने का ऐलान किया था। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार भी सीएम अपने दिल्ली मॉडल की तर्ज पर ही कुछ घोषणा कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+