Aparna Yadav हरिद्वार के वीआईपी घाट पर गंगा स्नान, वीडियो और तलाक के मामले में क्यों भड़कीं, जानिए पूरा मामला
Aparna Yadav भाजपा नेत्री और मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव का हरिद्वार दौरा सुर्खियों में है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा ने यूपी सिंचाई विभाग के वीआईपी घाट पर बसंत पंचमी के अवसर पर गंगा स्नान किया।
इसके बाद जब वह घाट से रवाना हुई तो मीडियाकर्मियों के कैमरे से बचती हुई नजर आई। अपर्णा यादव ने इस दौरान मीडिया से दूरी बनाकर रखी। बताया जा रहा है कि सुरक्षा कर्मियों ने कैमरों से बचाने के लिए छाते की आड़ में मूवमेंट कराया।

अपर्णा यादव बंसंत पंचमी के दिन हरिद्वार में वीआईपी घाट पर स्नान करने पहुंचीं थीं। बताया जा रहा है कि वीआईपी घाट से निकलते समय पत्रकारों ने अपर्णा से तलाक के संबंध में सवाल पूछा, इससे वह भड़क गईं। घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हरिद्वार के यूपी सिंचाई विभाग के वीआईपी घाट पर काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। अपर्णा यादव गंगा स्नान करने के लिए पहुंची तो मीडियाकर्मी भी पहुंच गए। उनके साथ उनके परिवार का कोई सदस्य नहीं था। जैसे ही वह निकलने लगी मीडियाकर्मियों ने सवाल पूछने शुरू किए, जिसके बाद वह असहज हो गई और तलाक के सवालों पर वह भड़क गई। उन्होंने जबरन फोटो खींचने और वीडियो बनाने के आरोप लगा दिए। इस बीच सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट रहीं।
बताया जा रहा है कि अपर्णा यादव गृहमंत्री अमित शाह के उत्तराखंड दौरेे की सूचना पर वह उनसे मिलने आईं थीं।वह गुरु स्वामी रामदेव से तो मिलीं लेकिन उनकी मुलाकात पतंजलि में ठहरे गृहमंत्री से नहीं हो सकी। इस बीच वह स्नान करने वीआईपी घाट पहुंचीं थीं। जिसके बाद मीडियाकर्मियों ने उनसे सवाल करने के लिए मौके पर आ गए। लेकिन वह बातचीत किए बिना ही वहां से निकल गईं और मीडियाकर्मियों से नाराजगी भी जताने लगी। बताया जा रहा है कि अपर्णा यादव ने घाट के वीडियो बनाने पर भी नाराजगी दर्ज की है।
बता दें कि अर्पणा यादव राजनेता हैं। वे समाजवादी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं। उन्होंने साल 2022 में भाजपा ज्वाइन की थी, साथ ही वे भाजपा महिला आयोग की उपाध्यक्ष भी हैं। अर्पणा का उत्तराखंड से भी कनेक्शन हैं। उनके माता पिता मूल रूप से उत्तरकाशी के रहने वाले है।












Click it and Unblock the Notifications