भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की एक और बड़ी कार्रवाई, एक लाख की रिश्वत के साथ चौकी प्रभारी गिरफ्तार

भ्रष्टाचार के खिलाफ सीएम धामी की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एक और बड़ी कार्रवाई की गई है। एक लाख की रिश्वत के साथ देहरादून के आईएसबीटी चौकी प्रभारी को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि भूमि विवाद में चौकी प्रभारी ने पीड़ित से पांच लाख की रिश्वत की डिमांड की थी।

सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने आज देहरादून स्थित पटेलनगर थाना क्षेत्र के आईएसबीटी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक देवेन्द्र खुगशाल को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पिछले तीन सालों में अब तक 150 से ज्यादा आरोपियों को धामी सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में जेल भेज चुकी है।

Another big action Dhami government against corruption police arrested bribe one lakh

उत्तराखण्ड में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चलाए जा रहे सख्त अभियान के अंतर्गत एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। शिकायतकर्ता द्वारा यह जानकारी दी गई थी कि एक भूमि विवाद की जांच चौकी प्रभारी के पास लंबित है, जिसमें उन्होंने गैंगस्टर एक्ट लगाने की धमकी देकर पाँच लाख रुपये की रिश्वत की मांग की। सतर्कता अधिष्ठान ने गुप्त जांच के बाद तत्परता से जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड के संकल्प पर दृढ़ है। जो भी अधिकारी या कर्मचारी जनता का शोषण करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जनता को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है।

देहरादून विजिलेंस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित ने सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर देहरादून में एक शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके दोस्त और अन्य तीन लोगों के खिलाफ जावेद नाम के व्यक्ति ने बंजारावाला देहरादून में भूमि विवाद से संबंधित एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया है। जिसकी जांच आईएसबीटी चौकी इंचार्ज देवेश खुगशाल के पास है। चौकी इंचार्ज ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे लगाकर बंद करने का भय दिखाकर जांच से उसके दोस्तों का नाम हटाए जाने के लिए 5 लाख रुपए रिश्वत की मांग की है। पीड़ित और उसके दोस्त रिश्वत नहीं देना चाहते हैं और चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं।

शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर देहरादून ने जांच किए जाने के बाद मामला सही पाए जाने पर ट्रैप टीम का गठन किया। टीम ने नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए 14 मई को उपनिरीक्षक देवेंद्र खुगशाल चौकी प्रभारी आईएसबीटी अंतर्गत थाना पटेलनगर, देहरादून को पीड़ित से एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

निदेशक सतर्कता वी मुरुगेशन ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+