Ankita Bhandari case जानिए क्यों तीन साल बाद फिर चर्चा में, जो लाया उत्तराखंड की सियासत में राजनीतिक भूचाल
Ankita Bhandari case उत्तराखंड का बहुचर्चित अंकिता भंडारी केस एक बार फिर चर्चा में आ गया है। करीब तीन साल बाद फिर से इस केस को लेकर सियासी तूफान आया हुआ है। जिससे भाजपा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। कांग्रेस इस मुद्दे को चुनावी साल में पूरी तरह से छोड़ने के मूड में नहीं है।
कांग्रेस ने सीबीआई जांच की पुरजोर मांग की है। जबकि भाजपा ने दलित समाज को बदनाम करने की साजिश करार दिया है। आइए जानने कि कोशिश करते हैं कि आखिर तीन साल बाद इस केस से कैसे और क्यों प्रदेश में राजनीतिक भूचाल ला दिया है।

2027 में उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसके लिए अभी से कांग्रेस और भाजपा मैदान में डट गए हैं। इस साल के अंतिम तक चुनावी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। भाजपा इस बार हैट्रिक लगाकर रिकॉर्ड बनाना चाहेगी, जबकि कांग्रेस के पास कमबैक करने का मौका है। अंकिता भंडारी केस को लेकर कांग्रेस फिर से मुखर है। ऐसे में भाजपा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है।
पूर्व विधायक और भाजपा के पुराने नेता रहे सुरेश राठौर की पत्नी होने का दावा करने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई वीडियो जारी किए। जिसमें अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी के नाम को लेकर खुलासा किया था। इसमें भाजपा नेता और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम पर गंभीर आरोप भी लगे हैं। इस केस के सामने आने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर भी उर्मिला ने सियासी हमला किया। जिसके बाद केंद्रीय नेतृत्व ने मामले की जानकारी ली है।
महिला की ओर से हर दिन सोशल मीडिया पर लाइव आकर पार्टी के बड़े नेताओं के नाम लेकर लगाए जा रहे आरोप, टेलीफोन पर की जा रही बातचीत का रिकॉर्ड, संबंधित तस्वीरों से पार्टी की छवि खराब हो रही है। प्रदेशभर से लोग सोशल मीडिया पर इन वीडियो में दिए जा रहे तथ्यों पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जिसके बाद पार्टी के लिए आने वाले समय में मुश्किलें हो सकती है। हालांकि भाजपा का दावा है कि इसमें कांग्रेस की साजिश है।
पार्टी के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस पूरे प्रकरण के लिए कांग्रेस को दोषी ठहराया। इसके बाद प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम ने भी कानूनी कार्रवाई की बात की है। दुष्यंत कुमार गौतम ने सचिव गृह को पत्र भेजा है। उन्होंने मीडिया, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से आपत्तिजनक सामग्री हटवाने व प्रसार पर प्रतिबंध का अनुरोध किया है।
बता दें कि तीन साल पहले ऋषिकेश के वनतारा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या कर दी गई थी। 18 सिंतबर, 2022 को वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या कर उसका शव चीला शक्ति नहर में फेंक दिया गया था। उसके बाद तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा भी मिल चुकी है। इस मामले में वीआईपी की गुत्थी अब भी अनसुलझी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications