Ankita Bhandari case सुरेश राठौर पर भी पुलिस का शिकंजा, उर्मिला के बाद पूर्व विधायक के घर पुलिस का नोटिस चस्पा
Ankita Bhandari case अंकिता भंडारी केस में पूर्व विधायक सुरेश राठौर पर भी पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। अभिनेत्री उर्मिला सनावर के ऑडियो-वीडियो प्रकरण के बाद से ही दोनों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। पूर्व विधायक सुरेश राठौर के घर देहरादून पुलिस ने नोटिस चस्पा किया है।
सुरेश राठौर को बार-बार थाने में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया था, लेकिन उसने पुलिस को कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत उसके घर पर नोटिस चस्पा किया। बहादराबाद पुलिस की ओर से पहले नोटिस चस्पा किए जाने के बाद अब देहरादून पुलिस ने भी सुरेश राठौर के आवास पर नोटिस चस्पा कर दिया है।

उन्हें थाने में पेश होने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि पूर्व विधायक लंबे समय से फरार चल रहे हैं। इससे पहले पुलिस ने ज्वालापुर और झबरेड़ा में दर्ज मुकदमों को लेकर भी उर्मिला सनावर के घर पहुंचकर दो नोटिस चस्पा कर दिए। अभी तक पुलिस की ओर से उर्मिला सनावर को तीन नोटिस चस्पा किए जा चुके हैं। अगर एक-दो दिन में यदि उर्मिला सामने नहीं आई तो पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से वारंट भी ले सकती है।
ऐसे में उर्मिला की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उर्मिला को लेकर भी पुलिस के पास कोई जानकारी नहीं है। माना जा रहा है कि अब एसटीएफ इस प्रकरण में पुख्ता जानकारी जुटा सकती है। पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी अभिनेत्री उर्मिला सनावर के ऑडियो विवाद को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। उर्मिला ने अंकिता केस में वीआईपी को लेकर कई आरोप लगाए हैं।
भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम पर आरोप लगाने के बाद शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार की ओर से बहादराबाद थाने में उर्मिला व सुरेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस केस में पुलिस उर्मिला को नोटिस जारी कर चुकी है। अब पुलिस ने ज्वालापुर कोतवाली और झबरेड़ा थाने में दर्ज मुकदमों में भी उर्मिला को नोटिस जारी कर दिया है।
गुरुवार को दो अलग-अलग टीमों ने सहारनपुर पहुंचकर उर्मिला के घर पर नोटिस चस्पा किए। बताया जा रहा है कि उर्मिला दो दिन के भीतर पुलिस के सामने नहीं आती है तो कोर्ट से गिरफ्तारी के वारंट जारी कराने की तैयारी है। जिसके बाद उर्मिला की मुश्किलें बढ़ना तय है।












Click it and Unblock the Notifications