काशीपुर: वीडियो कॉल करते-करते पिता-पुत्र ने बेटी और दामाद को गोलियों से भूना, पांच महीने पहले हुई थी शादी

काशीपुर। उत्तराखंड के काशीपुर जिले में लव मैरिज से नाराज पिता और भाई ने नवविवाहित जोड़े की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने से पहले हत्यारोपी वीडियो कॉल पर उनकी लोकेशन की जानकारी ले रहे थे। वीडियो कॉल करते-करते पिता-पुत्र ने उन्हें घर की ओर आता देखकर गोली मार दी। क्षेत्र में सरेराह हुई डबल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई। तो वहीं, घटना के बाद एसपी सिटी राजेश भट्ट दलबल के साथ मौके पर पहुंच गये। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि दोनों ने पांच महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था।

Recommended Video

    काशीपुर: वीडियो कॉल करते-करते पिता-पुत्र ने बेटी और दामाद को गोलियों से भूना
    पांच महीने पहले किया था प्रेम विवाह

    पांच महीने पहले किया था प्रेम विवाह

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो काशीपुर जिले के मोहल्ला अल्ली खां निवासी नाजिया (18), का अपने घर के सामने रहे वाले मोहम्मद राशिद (22) से प्रेम प्रसंग था। राशिद बाजपुर रोड पर एक टायर के शोरूम पर काम करता था और नाजिया इंटर पास करने के बाद घर पर थी। दोनों करीब पांच महीने पहले घर से भाग गए और प्रेम विवाह कर लिया। इससे युवती के परिजन नाखुश थे। शादी के बाद दोनों घर वालों के डर के कारण घर से बाहर रह रहे थे।

    पिता और भाई ने गोली मारकर की हत्या

    पिता और भाई ने गोली मारकर की हत्या

    बता दें, 15 दिन पहले राशिद अपनी पत्नी नाजिया के साथ वापस लौटा था और सिद्दीकी मैरिज हॉल में किराए पर रहने लगा था। परिजनों की ओर से किसी तरह का विरोध नहीं किए जाने पर नाजिया और राशिद भी पूरी तरह बेफ्रिक हो गए और उन्हें लगा कि देर सबेर नाजिया के परिजन भी मान जाएंगे। पर यही बेफ्रिकी उनकी मौत की वजह बनी। सोमवार देर रात नौ बजे राशिद व नाजिया बाइक से दवा लेकर घर जा रहे थे। तभी दरवाजे से ठीक पहले मोड़ पर भाई और पिता ने बाइक रुकते ही दोनों पर फायर झोंक दिया। आसपास के लोगों ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस से हुई नोकझोंक

    पुलिस से हुई नोकझोंक

    वहीं, घटना की सूचना मिलते ही एएसपी राजेश भट्ट, सीओ मनोज ठाकुर, एसएसआई सतीश चंद्र कापड़ी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। डबल मर्डर से भड़के राशिद के परिजन आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस अधिकारियों से उलझ पड़े। करीब 20 मिनट तक उनकी पुलिस के साथ नोकझोंक होती रही। पुलिस अधिकारियों ने मृतक के भाइयों व पिता को समझाकर शांत कराने के बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। हालांकि नाजिया व उसके पति राशिद की हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। आरोपियो की धरपकड़ के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित कर दी हैं। एएसपी राजेश भट्ट ने बताया कि हत्या में युवती का पिता मुज्जमिल, भाई मोहसिन, मामा अफसर अली और जौहर अली शामिल बताए जा रहे हैं।

    पिता ने वीडियो कॉल कर घर बुलाया था

    पिता ने वीडियो कॉल कर घर बुलाया था

    खबर के मुताबिक, नाजिया को सोमवार रात उसके पिता ने वीडियो कॉल किया, जिससे वो काफी खुश हो गई। पर उसे ये नहीं पता था कि जिस पिता ने उसे पाल पोसकर इतना बड़ा किया है वही उसकी मौत सामान लेकर उसका इंतजार कर रहा है। पिता से बात करने की खुशी में नाजिया तेजी से घर की ओर बढ़ने लगी। तो वहीं, वीडियो कॉल करते-करते घर से निकले पिता-पुत्र ने उन्हें घर की ओर आता देखकर गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने के काफी देर तक दोनों तड़पते रहे। पंचनामे के दौरान पता चला कि राशिद को लगी गोली उसकी गर्दन को चीरते हुए निकल गई, जबकि नाजिया के बगल से गोली सीने में जा धंसी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+