Anant-Radhika Wedding:केदारनाथ धाम पहुंचा निमंत्रण, जानिए अंबानी परिवार की क्यों है बाबा केदार पर गहरी आस्था
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की 12 जुलाई को होने वाली शादी समारोह को लेकर अंबानी परिवार जमकर तैयारी में जुटा है।
शादी की रस्मों के साथ ही निमंत्रण भी भेजे जा रहे हैं। इस बीच मुकेश अंबानी ने अपने बेटे अनंत की शादी का निमंत्रण पत्र भगवान केदारनाथ को भी भेजा है।

अनंत अंबानी बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। तीर्थ पुरोहित भरत कूर्मांचली ने निमंत्रण पत्र केदारनाथ धाम पहुंचाया। यहां अनंत के विवाह का निमंत्रण पत्र धाम के प्रधान पुजारी शिवशंकर लिंग को सौंपा। बता दें कि अंबानी परिवार का बाबा केदार पर गहरी आस्था और अटूट विश्वास है।
कई बार अंबानी परिवार केदारनाथ आ चुके हैं। हर वर्ष अंबानी परिवार बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। साथ ही प्रमुख दानदाताओं में अंबानी परिवार शामिल रहा है। इसके साथ ही बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समीति (बीकेटीसी ) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय को भी विवाह समारोह का निमंत्रण मिला है।
बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रमुख और उद्योगपति मुकेश अंबानी ने 12 अक्टूबर 2023 को बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा की। तब बेटे अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट और अन्य रिश्तेदार भी मौजूद रहे। अंबानी परिवार ने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की।
इसके बाद अंबानी परिवार ने बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को पांच करोड़ रुपये का चेक भी दान के रूप में दिया था। अंबानी पहले बद्रीनाथ और उसके बाद केदारनाथ धाम पहुंचे थे। इस दौरान राधिका भी उनके साथ नजर आई थी।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। जिसमें देश विदेश की हस्तियां शिरकत कर रही हैं। अब 12 जुलाई को शादी समारोह होना है। इसके लिए अंबानी परिवार निमंत्रण देने में जुटा है। इससे पूर्व मां नीता अंबानी वाराणसी समेत कई धार्मिक स्थलों में बेटे की शादी का निमंत्रण दे चुकी हैं।
अंबानी परिवार का धार्मिक आस्था और मंदिरों से विशेष लगाव है। यही वजह है कि बद्री केदार समेत कई धार्मिक स्थलों में अंबानी परिवार करोड़ों का दान देते आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications