बिजली का बिल ऑनलाइन जमा कर रहे हैं तो हो जाइए सावधान, कहीं हजारों के बिल के बदले न चुकाने पड़ें लाखों रूपए
बिजली का बिल जमा कराने के नाम पर ऐप के जरिए लाखों की ठगी
देहरादून 29 जुलाई। अगर आप ऑनलाइन बिल जमा कराते हैं तो ये खबर आपके काम की। आपका हजारों का बिल लाखों का हो सकता है। इसके लिए सावधान रहने की जरूरत है। बिल जमा करने के लिए अगर कोई ऑनलाइन जमा करने की बात कहे तो उससे बचना ही सावधानी है। इसके लिए सरकारी विभाग की वेबसाइट पर जाकर ही बिल जमा कराएं, नहीं तो विभाग में जाकर ही बिल के बारे में सही जानकारी लेना न भूलें। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, कुमाऊं परिक्षेत्र में साइबर ठगों ने बिजली का बिल जमा कराने के नाम पर ऐप के जरिए उपभोक्ताओं को लाखों का चूना लगाया है। एक उपभोक्ता के खाते से 5 लाख रूपए तक की ठगी हुई है।

बिजली का बिल जमा करने के नाम पर एप के माध्यम से क्रेडिट कार्ड से साइबर ठगी
साइबर क्रिमिनल आए दिन अपराध के नए तरीके अपना रहे हैं। जिनके झांसे में आकर लोग लाखों रूपए तक गंवा रहे हैं। शातिर अपराधी अब लोगों को बिजली का बिल जमा करवाने के नाम पर भी ठग रहे हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं के समझ से परे है कि जो फोन आ रहा है वह विभाग का है या फिर किसी फ्रॉड का। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, कुमाऊं परिक्षेत्र उत्तराखण्ड को संदीप कुमार दास निवासी रूद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर' के द्वारा शिकायत दर्ज की गयी थी, जिसमें अज्ञात व्यक्ति द्वारा बिजली का बिल जमा करने के नाम पर एप के माध्यम से क्रेडिट कार्ड से 99 हजार रूपये की साइबर ठगी की गयी थी। जिसके बाद साइबर क्राइम पुलिस टीम ने एक्शन लेकर 49 हजार 500. रूपये' की धनराशि होल्ड कराकर पैसा खाते में वापस करवाया। एक अन्य मामले में रूद्रपुर निवासी तुषार बी चन्द्र रूद्रा ने भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बिजली का बिल जमा करने के नाम पर के माध्यम से क्रेडिट कार्ड से 4 लाख 88 हजार रूपये की साइबर ठगी की शिकायत की गई। जिस पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित नोडल अधिकारी से सम्पर्क कर शिकायतकर्ता की 2 लाख 15 हजार. रूपये' की धनराशि होल्ड करायी गयी।
ऐसे कर रहे ठगी
साइबर ठग बिजली विभाग का अधिकारी या कर्मचारी बन आपके बिजली का बिल जमा न होने की बात करेगा। इतना ही नहीं वह आपका कनेक्शन कटने की भी चेतावनी देगा। इसके बाद अगर आप डरकर बिजली बिल जमा करने के लिए तैयार हो जाएंगे तो वह ऑनलाइन एप के जरिए आपके खाते से लाखों रूपए तक उड़ा लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications