अक्षय कुमार करेंगे उत्तराखंड का प्रचार, बने प्रदेश के ब्रांड अंबेसडर
देहरादून, 07 फरवरी। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की है। देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास पर अक्षय कुमार ने पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की है। अक्षय कुमार से मुलाकात के बारे में जानकारी देते हुए धामी ने बताया कि अक्षय कुमार को हमने प्रस्ताव दिया कि वह प्रदेश के ब्रांड अंबेसडर बने। अक्षय कुमार ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।

पुष्कर सिंह धामी के साथ अक्षय कुमार पहाड़ी टोपी पहने नजर आए। मुलाकात के दौरान अक्षय कुमार ने पुष्कर सिंह धामी को आगामी विधानसभा चुनाव की शुभकामनाएं दी। गौर करने वाली बात है कि कुछ दिन पहले अक्षय कुमार मसूरी में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रकुल प्रीत भी हैं और वो भी शूटिंग के लिए पहुंची थीं। मुलाकात के दौरान पुष्कर सिंह धामी ने अक्षय कुमार को केदारनाथ मंदिर की प्रतिलिपि भेंट की। अक्षय कुमार से मुलाकात के बाद पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि मैंने अक्षय कुमार को प्रदेश का ब्रांड अंबेसडर बनने का प्रस्ताव दिया, जिसे वह मना नहीं कर सके। अब वह प्रदेश के ब्रांड अंबेसडर के तौर पर भी काम करेंगे।
Recommended Video
बता दें कि उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को मतदान होगा। इस बार अलग-अलग दलों के कुल 632 उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रदेश के गढ़वाल मंडल में कुल 41 सीटें हैं जहां पर 391 प्रत्याशी मैदान में हैं जबकि कुमाऊं मंडल में 29 सीटों पर 241 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रदेश में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है। चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications