गुरु के बहाने सालों बाद मां और परिजनों से हो सकती है उत्तरप्रदेश के सीएम योगी की मुलाकात, जानिए कैसे

यमकेश्वर में डिग्री कालेज परिसर में अपने गुरु अवैद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण करेंगे

देहरादून,29 अप्रैल।उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 मई से तीन के उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी यमकेश्वर में डिग्री कालेज परिसर में अपने गुरु अवैद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस बीच कयास लगाए जा रहे हैं कि योगी अपनी मां और परिजनों से भी मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि प्रतिमा के अनावरण के अलावा अब तक कोई मुख्यमंत्री कार्यालय से कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री का पूरा कार्यक्रम का भी इंतजार किया जा रहा है।

 After years on the pretext of Guru, Uttar Pradesh CM Yogi may meet mother and family, know how

योगी आदित्यनाथ तीन मई से उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन मई से उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह अपने गुरु महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री का अपनी मां और परिजनों के साथ समय बिता सकते हैं। सबकी निगाहें योगी आदित्यनाथ की मां और परिजनों से मुलाकात पर टिकी हैं। दो साल पहले जब सीएम योगी के पिता का देहांत हुआ तो योगी गांव नहीं पहुंच पाए थे। तब से योगी के अपने पैतृक गांव आने का इंतजार किया जा रहा है। इसके सा​थ ही फरवरी में जब योगी चुनाव प्रचार के लिए कोटद्वार आए थे तब भी योगी ने ये दोहराया था कि वे अपने गांव जाएंगे। योगी के इंतजार में उनकी बहिन और परिवार के अन्य सदस्य भी हैं, जो कि योगी के दो बार सीएम बनने से लेकर अब तक उनसे मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा
स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ तीन मई को उत्तराखंड आएंगे। वह चार मई को यमकेश्वर स्थित भिक्याणी राजकीय डिग्री कॉलेज में अपने गुरुजी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यह कॉलेज सीएम योगी के गुरुजी के नाम पर है। उन्होंने ही इस कॉलेज की स्थापना की थी। योगी का गांव पौड़ी ज़िले की यमकेश्वर तहसील का पंचूर है और इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने गांव भी जा सकते हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत यमकेश्वर ब्लॉक के बिथ्याणी ग्राम सभा में आगामी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओ और जिला प्रशासन के साथ बैठक की। इसके बाद मंत्री यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पैतृक गांव पंचूर जाकर उनकी माता से भेंट कर उनका हाल चाल जाना। मंत्री धन सिंह रावत के योगी के गांव पहुंचकर उनकी माता से मिलने के बाद इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि योगी अपने पैतृक गांव भी जा सकते हैं। इसके साथ ही योगी का हरिद्वार और देहरादून का कार्यक्रम भी बताया जा रहा है। जिसमें योगी उत्तराखंड से परिसंप​त्तियों के बंटवारे को लेकर फिर से संवाद कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+