यमुनोत्री के बाद गंगोत्री धाम में मची अफरा- तफरी, भागीरथी का दिखा रौद्ररूप,खतरा बरकरार
गंगोत्री धाम में भागीरथी नदी का जलस्तर बढ़ने से अफरा तफरी का माहौल है। भागीरथी का जलस्तर बढ़ने से घाट जलमग्न हो गए।
साथ ही मंदिर परिसर और आसपास के आश्रमों को भी खतरा बढ़ गया है। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस और एसडीआरएफ के जवान मौके पर तैनात हैं।

इस बीच मंदिर समिति ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही नदी में हो रहे कार्यों को लेकर भी नाराजगी दर्ज कराई है।
Recommended Video
उत्तराखंड में बारिश एक बार फिर आफत बनकर आई है। पिछले कई दिनों से उत्तरकाशी जिले में लगातार बारिश हो रही है। जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बीते दिनों यमुनोत्री धाम मंदिर परिसर से लेकर जानकीचट्टी तक यमुना का जलस्तर बढ़ने से भारी नुकसान हुआ है।
मंदिर परिसर के साथ ही जानकीचट्टी तक कई जगह भू कटाव और नुकसान हुआ। इस बीच गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे कई बार बाधित हो रहा है। गंगोत्री धाम में देर शाम को भागीरथी नदी का जलस्तर बढ़ गया। जिससे अफरा-तफरी मच गई। पुरोहित सभा के पुरोहितों ने किसी तरह अपना सामान मौके से हटाया।
इस बीच भगीरथ शिला तक पानी पहुंच गया। नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण करीब एक दो घंटे पूजा और स्नान घाट जलमग्न हुए। नदी के तेज बहाव में शिवानन्द कुटीर आश्रम का गेट बह गया। इसके साथ ही सुरक्षा दीवार भी टूटने से आश्रम में पानी घुस गया। जिससे साधु संत और मजदूरों की जान पर बन आई। हालांकि बाद में धीरे-धीरे जलस्तर सामान्य हो रहा है।
नदी के दूसरी ओर सटे आश्रमों सहित आवासीय भवनों के लिए खतरा बढ़ गया है।इस बीच मंदिर समिति के पदाधिकारी और तीर्थ पुरोहित महेश सेमवाल ने मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग के अधिकारियों से शिकायत की। उन्होंने कहा कि जिस तरह का कार्य धाम में हो रहा है, उससे आने वाले समय में मंदिर परिसर को नुकसान हो सकता है। इसके लिए तुरंत उचित कदम उठाने होंगे।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications