Actress Sara Ali Khan केदारनाथ, चोपता और तुंगनाथ ट्रैक पर , उत्तराखंड की वादियों में बिता रहीं खूबसूरत पल

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों उत्तराखंड की वादियों में खूबसूरत पल बिता रही हैं। केदारनाथ धाम के दर्शन करने के साथ ही सारा अली खान चोपता और तुंगनाथ ट्रैक पर भी निकली हैं।

Actress Sara Ali Khan on Kedarnath, Chopta and Tungnath tracks, spending beautiful moments plains

अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों उत्तराखंड की वादियों में खूबसूरत पल बिता रही हैं। केदारनाथ धाम के दर्शन करने के साथ ही सारा अली खान चोपता और तुंगनाथ ट्रैक पर भी निकली हैं।

sara ali khan kedarnath chota track

बॉलीवुड अभिनेत्री एक बार फिर केदारनाथ धाम पहुंची हैंं। सारा अली खान ने पहले केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार का आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही चोपता और तुंगनाथ ट्रैक भी किया है। चोपता और तुंगनाथ ट्रैक की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। जिसमें वे ट्रैक कराने वाले लड़कों के साथ नजर आ रही हैं। सारा अली खान कई बार केदारनाथ धाम आ चुकी हैं। 2022 में सारा, जान्हवी कपूर के साथ केदारनाथ धाम पहुंची थी। सारा का केदारनाथ धाम से बहुत लगाव है।

sara ali khan kedarnath chopta track

करीब दो माह तक धाम में रही थीं
वह अपनी पहली फ‍िल्‍म केदारनाथ की शूटिंग के दौरान भी करीब दो माह तक धाम में रही थीं। इसी के बाद से वह लगातार केदारनाथ धाम यात्रा पर आ रही है। इस बार उन्होंने चोपता और तुंगनाथ ट्रैक भी किया। तुंगनाथ उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में है। जो कि दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर माना गया है। यह मंदिर मंदिर समुद्र तल से 12 हजार फीट से ज्यादा की ऊंचाई पर स्थित है।

Actress Sara Ali Khan on Kedarnath, Chopta and Tungnath tracks, spending beautiful moments plains

प्रचलित कथाओं के अनुसार, तुंगनाथ मंदिर की स्थापना पांडवों ने की थी। कहा जाता है कि कुरुक्षेत्र में हुए नरसंहार के बाद भगवान शिव पांडवों से नाराज थे। उनकी नाराजगी दूर करने के लिए पांडवों ने इन शिव मंदिर की स्थापना की थी। साथ ही कहा जाता है कि भगवान शिव ने माता पार्वती को पाने के लिए भी यहां तपस्या की थी।

Actress Sara Ali Khan on Kedarnath, Chopta and Tungnath tracks

Recommended Video

    Uttarakhand के Kedarnath Dham में Snowfall, कुछ ऐसा दिखा नजारा | वनइंडिया हिंदी #shorts

    केदारनाथ से तुंगनाथ की दूरी लगभग 88 किलोमीटर की है। 88 किलोमीटर की दूरी में केदारनाथ से गौरीकुंड पैदल ट्रेक और चोपता से तुंगनाथ पैदल ट्रेक भी शामिल है। सड़क मार्ग गौरीकुंड से चोपता के बीच है। केदारनाथ से तुंगनाथ की कुछ दूरी को हेलीकॉप्टर द्वारा भी पूरा किया जा सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+