Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

उत्तराखंड में अब तक 136 अवैध मदरसों पर कार्रवाई, सरकार कराएगी फंडिंग की जांच, वक्फ बोर्ड ने उठाया ये बड़ा कदम

उत्तराखंड में धामी सरकार ने अवैध मदरसों के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है। सख्त कार्रवाई के बाद अब मदरसों की फंडिंग की जांच की जाएगी। जिसकी रिपोर्ट अधिकारी सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय को सौंपेंगे। बीते एक माह से प्रदेश में अवैध मदरसों के खिलाफ व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।

अब तक पूरे प्रदेश में 136 मदरसों को कागजात पूरे न होने पर सील किया जा चुका है जबकि, रिपोर्ट के अनुसार पूरे प्रदेश में 500 से अधिक अवैध मदरसे संचालित हो रहे हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि इन मदरसों को संचालित करने और कर्मियों के वेतन के लिए पैसा कहां से आ रहा है?

Action taken 136 illegal madrasas Uttarakhand government investigate funding Waqf Board took step

क्या इसके पीछे धर्म की आड़ में कोई सुनियोजित साजिश तो नहीं? जांच के बाद यह साफ हो सकेगा कि देवभूमि में संचालित हो रहे इन मदरसों को कहीं दूसरे देशों से फडिंग तो नहीं हो रही। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि अवैध अतिक्रमण, अवैध मजारों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

राज्य में करीब 450 पंजीकृत मदरसे हैं, जो शासन को अपने दस्तावेज, बैंक खाते और आय-व्यय का पूरा ब्योरा देते हैं। लेकिन दूसरी ओर, 500 से अधिक मदरसे बिना किसी मान्यता के संचालित हो रहे हैं। इन मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों का सत्यापन और आर्थिक स्रोतों की जांच के लिए शासन ने जिला प्रशासन को सख्त निर्देश जारी किए हैं। वहीं देहरादून जिला प्रशासन की टीम ने सोमवार को सहसपुर के एक बड़े मदरसे को अवैध निर्माण मामले में पूर्व में दिए नोटिस के बाद सील कर दिया है।

मदरसे ने बिना प्राधिकरण की अनुमति के एक मंजिल का अवैध रूप से निर्माण कर लिया था।धामी सरकार का अवैध मदरसों पर एक्शन जारी है तो वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड में वक्फ बोर्ड की संपत्तियों की जांच कराने की भी तैयारी चल रही है। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने बताया कि वक्फ बोर्ड की पहली बोर्ड बैठक आनलाईन माध्यम से हुई है। बैठक में वक्फ बोर्ड की सभी संपत्तियों का ब्योरा आनलाईन किये जाने का निर्णय लिया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+