नैनीताल को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, हिजबुल मुजाहिद्दीन का किया था जिक्र
उत्तराखंड एसटीएफ टीम ने नैनीताल को बम ब्लास्ट से उडाये जाने की धमकी देने वाले आरोपी को आन्ध्रप्रदेश से गिरफ्तार किया है। इस मामले में जगह- जगह पर बम ब्लास्ट की धमकी की जिम्मेदारी हिजबुल मुजाहिद्दीन ने ली थी।
उत्तराखंड एसटीएफ टीम ने नैनीताल को बम ब्लास्ट से उडाये जाने की धमकी देने वाले आरोपी को आन्ध्रप्रदेश से गिरफ्तार किया है। इस मामले में जगह- जगह पर बम ब्लास्ट की धमकी की जिम्मेदारी हिजबुल मुजाहिद्दीन ने ली थी।

एसटीएफ की ओर से मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल पुलिस के ऑफिशियल पेज पर नितिन शर्मा नाम से फेसबुक यूजर ने दो धमकी भरे संदेश दिए। जिसमें लिखा था कि We will blast bomb in different parts of nanital within 24 hours all the bombs will blast एवं Hijbul Mujahideem takes the responsibility जिसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई और इस मामले को एसटीएफ को सौंपा गया।
एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने राष्ट्रीय सुरक्षा का प्रकरण देखते हुए एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन सिंह को मामले की जांच के आदेश दिए। इस टीम में साइबर टीम की अहम भूमिका रही। एसटीएफ की जांच में संदिग्ध व्यक्ति का नाम नितिन शर्मा दिल्ली का निवासी जानकारी में आया, लेकिन संदिग्ध द्वारा अपना धर्म परिवर्तन कर खालिद नाम से पहचाना जाना व आन्ध्रप्रदेश का होना बताया गया है।
इससे पूर्व भी उक्त संदिग्ध व्यक्ति द्वारा 04 अक्टूबर 2022 को नैनीताल कन्ट्रोल रुम को इस प्रकार की भ्रामक सूचना जिसमें नैनीताल के विभिन्न स्थानों में बम ब्लास्ट होने की सूचना दी गयी थी। फिलहाल उक्त प्रकरण में गम्भीरता से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान एक अहम बात सामने आयी कि जगह- जगह पर बम बलास्ट होने की सूचना नैनीताल पुलिस को दी गयी थी जिसकी जिम्मेदारी हिजबुल मुजाहिद्दीन लेता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संदिग्ध व्यक्ति द्वारा अमित शर्मा के नाम से एक जीमेल अकाउन्ट बनाया गया तथा फर्जी फेसबुक अकाउन्ट बनाकर उक्त अकाउन्ट को चलाया गया ।इसके पश्चात बाद 27.07.2023 को फर्जी मेल आईडी व फेसबुक का प्रयोग कर उसके द्वारा नैनीताल पुलिस को इस प्रकार से धमकि भरा सन्देश हिसबुल मुजाहिद्दीन के नाम से प्रेषित कर राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाले जाने सम्बन्धी गम्भीर अपराध किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नितिन शर्मा थाना पटेलनगर नई दिल्ली के रुप में हुई है।









Click it and Unblock the Notifications