एबीपी न्यूज और सीवोटर सर्वे: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव में कौन मारेगा बाजी,पांच सीटों पर किसका पलड़ा भारी
लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने अब तक तीन तीन सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। दो दो सीटों पर अब भी प्रत्याशी का चयन नहीं हुआ है। ऐसे में आने वाले दिनों में ही तस्वीर साफ हो पाएगी।

जीत को लेकर सियासी दल अभी से गुणा भाग में जुटे हैं। इस बीच एबीपी न्यूज और सीवोटर का ओपनियन पोल भी सामने आया है। ओपिनियन पोल के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर जीत हासिल करती दिख रही है।
सीट शेयर अनुमान से पता चलता है कि एनडीए सभी पांच लोकसभा सीटें -नैनीताल-उधमसिंह नगर, अल्मोडा, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार और गढ़वाल जीत सकता है। सर्वे के अनुसार, एनडीए को लगभग 63 प्रतिशत वोट शेयर मिलने की संभावना है, जिससे यूपीए लगभग 35 प्रतिशत वोट शेयर पर सीमित हो जाएगा।
बता दें कि भाजपा और कांग्रेस बिना किसी गठबंधन के अकेले ही उत्तराखंड में चुनाव लड़ रहे हैं। बीते दो बार 2014 और 2019 से लगातार भाजपा के पांचों सांसद जीतते आए हैं। इस बार भाजपा का मिशन हैट्रिक का टारगेट है। साथ ही हर सीट पर 75 फीसदी वोट पाने का लक्ष्य है।
भाजपा ने टिहरी में माला राज्य लक्ष्मी शाह, अल्मोड़ा अजय टम्टा, नैनीताल से अजय भट्ट को टिकट दिया है।जबकि कांग्रेस से गढ़वाल सीट पर गणेश गोदियाल, टिहरी से जोत सिंह गुनसोला, अल्मोड़ा से प्रदीप टम्टा को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा को अभी गढ़वाल और हरिद्वार, जबकि कांग्रेस को हरिद्वार व नैनीताल सीट पर प्रत्याशी की घोषणा करनी है।












Click it and Unblock the Notifications