उत्तराखंड में अब परिवर्तन के लिए AAP का 45 दिन का रौडमैप तैयार, जानिए क्या है मामला
केजरीवाल 3 जनवरी से उत्तराखंड में नव परिवर्तन यात्रा की करेंगे शुरुआत
देहरादून, 1 जनवरी। उत्तराखंड में पहली बार चुनाव मैदान में उतर चुकी आम आदमी पार्टी अब घोषणाओं के बाद जनता के बीच सीधा संवाद की कोशिश में जुट गई है। इसके लिए आप के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 3 जनवरी से उत्तराखंड में नव परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे, जो प्रदेश की सभी 70 विधानसभा में आयोजित की जाएगी। साथ ही आप ने अगले 45 दिन का रोडमैप तैयार किया है। जिसके जरिए आप उत्तराखंड में मजबूत विकल्प बनने की कोशिश में जुटी है। आप ने अब तक की अपनी रणनीति में भी बदलाव किया है जो कि आप का आखिरी दांव माना जा रहा हैा

45 दिन का रौडमैप
उत्तराखंड में आप ने तीसरा विकल्प देने की कोशिश तो की है। लेकिन अब तक घोषणाओं के अलावा जनता के बीच आप का ज्यादा असर देखने को नहीं मिला है। मीडिया सर्वे में भी अब तक आप उत्तराखंड में कुछ खास प्रदर्शन करते हुए नजर नहीं आ रही है। ऐसे में अब आप ने अगले 45 दिनों का रौडमैप तैयार कर आखिरी दांव खेल दिया है। इसके लिए पार्टी के प्रमुख चेहरा अरविंद केजरीवाल फिर से मैदान में उतर रहे हैं। 3 जनवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल देहरादून के परेड ग्राउंड से करेंगे। पहले चरण में 3 जनवरी से अरविंद केजरीवाल नव परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे जो प्रदेश की सभी 70 विधानसभा में जाएगी। आप की नव परिवर्तन यात्रा उत्तराखंड के 9 जगह से जाएगी। उत्तराखंड नव निर्माण का संकल्प पूरा करने के लिए प्रदेश के सभी 11,647 बूथों पर तीन लाख से ज्यादा नव परिवर्तन प्रमुखों की फौज तैयार की जाएगी जो आम आदमी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। हर एक नव परिवर्तन प्रमुख के पास 10 घरों की जिम्मेदारी होगी। इसके जरिए आप की नीतियों को कार्यकर्ता जनता तक पहुंचाने की कोशिश करेंगेा अब तक आप के कर्नल अजय कोठियाल की लीडरशिप में दिल्ली मॉडल और उत्तराखंड के लिए अपना विजन देने की कोशिश में जुटे हैं।
जनवरी के पहले सप्ताह में प्रत्याशियों की सूची
आम आदमी पार्टी ने मैनिफेस्टो और टिकटों को लेकर भी होमवर्क पूरा कर जल्द ही जारी करने के लिए भी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी जनवरी के पहले सप्ताह में प्रत्याशियों की सूची जारी करने जा रही है। अब तक सीएम के प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल को गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी ने अब तक मुफ्त बिजली, रोजगार गारंटी, आध्यात्मिक राजधानी, महिलाओं को एक हजार रुपए, 6 नए जिले बनाने आदि कई वादे किए हैं। लेकिन आप के वादे अब तक जनता तक नहीं पहुंच पाए हैं। इन वादों को जनता और गांव गांव तक पहुंचाने के लिए आप ने अब 45 दिन का रौडमैप के जरिए सीधे पहुंचने की पहल शुरू कर दी है। जिससे अब तक उत्तराखंड में तीसरे विकल्प की तलाश में जुटी आप भाजपा और कांग्रेस को सीधी टक्कर दे सकेा इसके लिए अरविंद केजरीवाल ने खुुद भी मोर्चा संभाला हुआ हैा जिससे आप की स्थिति को पहले से मजबूत किया जा सकेा












Click it and Unblock the Notifications