सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में अचानक आग लगने से मचा हड़कंप, बड़ा हादसा टला

सचिवालय सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया

देहरादून, 3 मार्च। उत्तराखंड सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सचिवालय सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सुरक्षाकर्मियों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया है। प्रारंभिक दृष्टि में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। ​जो कि एसी में हुआ है। हालांकि जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

A sudden fire broke out in the Chief Ministers office in the Secretariat, a big accident averted

एसी में लगी आग, मची अफरातफरी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्‍यमंत्री कार्यालय के एक एसी में आग लग गई। आग लगते ही हड़कंप मच गया। जिससे
अफरातफरी का माहौल पैदा गया। मुख्यमंत्री कार्यालय में आग लगने की घटना के दौरान कई कर्मचारी अधिकारी मौजूद थे। सचिवालय कार्यालय में अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन व अन्य अफसर कर्मचारी भी मौजूद थे। मौके से ही फायर​ बिग्रेड की टीम को सूचना दी गई। लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही सुरक्षा क​र्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाने की कोशिश की। इसके बाद फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। अपर मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने कहा कि शॉर्ट सर्किट हुआ था। हालांकि किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। समय रहते सुरक्षा कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+