देहरादून के नामचीन स्कूल में 7 बच्चे कोरोना संक्रमित, प्रशासन ने स्कूल को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया

माइक्रो कंटेनमेंट जोन बना

देहरादून, 4 मई। देहरादून में एक बार फिर कोरोना डराने लगा है। लगातार स्कूलों में बच्चे कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। देहरादून के नामचीन वेल्हम गर्ल्स स्कूल में 7 छात्राएं संक्रमित मिली हैं। इन सभी छात्राओं की कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। हालांकि इसके बाद से ही इन सभी छात्राओं को स्कूल में ही आइसोलेट किया गया है। ऐसे में हड़कंप मचा हुआ है।

7 children corona infected in the famous school of Dehradun, the administration made the school a micro containment zone

स्कूलों में लगातार आ रहे मामले
जिला प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए वेल्हम गर्ल्स स्कूल को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। बीते दिनों में स्कूलों में कोरोना के केस पाए जाने से विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। पहले भी स्कूलों में कोरोना के केस पाए जा चुके हैं, लेकिन एक साथ 7 बच्चे संक्रमित पाए जाने के बाद विभाग और प्रशासन ने स्कूल को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया है।
बीते 24 घंटे में 18 नए कोरोना संक्रमित
प्रदेेश में बीते 24 घंटे में 18 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 6 मरीज ठीक हुए हैं। अब 114 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को 1113 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। दो जिलों में 18 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। देहरादून जिले में 16 और हरिद्वार जिले में दो संक्रमित मिले हैं। प्रदेश की कोरोना की रिकवरी दर 96.09 प्रतिशत और संक्रमण दर 1.29 प्रतिशत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+