38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन में 7 नए गेम्स को शामिल करने की तैयारी, जानिए कौन से और क्या है अपडेट
38th National Games dehradun: उत्तराखंड में होने वाले राष्ट्रीय खेलों को लेकर सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार राष्ट्रीय खेलों के शेड्यूल में 07 खेलों को शामिल करने की भी राज्य सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। इसमें योगासन, मलखंब, राफ्टिंग, लागोरी, पावर लिफ्टिंग, स्पीड क्लाइम्बिंग और कराटे का खेल प्रमुख हैं।
खेल विभाग का कहना है कि ये खेल प्रदेश की संस्कृति का एक अहम हिस्सा हैं और इनके शामिल होने से राष्ट्रीय खेलों की विविधता बढ़ेगी। उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्य ने केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया से भेंट कर राज्य सरकार द्वारा पूर्व में सुझाए गए 07 खेलों को राष्ट्रीय खेलों के शेड्यूल में शामिल करने का भी आग्रह किया गया।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय खेल मंत्री नें यह आश्वासन दिया कि वो 38वें राष्ट्रीय खेलों में इन खेलों को शामिल करेंगे।
बता दें कि भारतीय ओलंपिक संघ ने, उत्तराखंड में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन का शेड्यूल जारी कर दिया है। ये खेल पहले से निर्धारित तिथियों यानी 28 जनवरी 2025 से शुरू होकर 14 फ़रवरी 2025 तक जारी रहेंगे।
केंद्र से राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को हरी झंडी मिलने के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने संबंधित विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति तैयार की। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा बैठक में भारतीय ओलम्पिक संघ के द्वारा निर्धारित 32 गेम्स के वेन्यूज पर कितनी जगह का निरीक्षण डी.ओ.सी और जी टी सी सी के द्वारा कर लिया गया है और कितने स्थलों का निरीक्षण होना बाक़ी है इसकी जानकारी ली और समीक्षा की गई है।
रेखा आर्या ने कहा मुख्यमंत्री धामी और हमारी सरकार का प्रयास है हम पिट्ठू,मलखंभ,और राफ़्टिंग गेम्स को डेमोन्स्ट्रेशन गेम्स में ना रखकर मेडल गेम्स की श्रेणी में रखें और इन खेलों को प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में भी करायें और पहाड़ों के जिला मुख्यालय में इसका आयोजन करायें। आगे मंत्री रेखा आर्या ने कहा इस विषय को भारतीय ओलम्पिक संघ अध्यक्षा की उत्तराखंड दौरे के दौरान उनके समक्ष भी रखा जाएगा और इसकी तैयारी के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया है।
मंत्री रेखा आर्या ने कहा राष्ट्रीय खेलों में वॉलंटियर्स को जोड़ने के लिए विभाग को प्रचार प्रसार को तेज गति से कार्य करने के लिए निर्देशित किया उन्होंने कहा इससे कॉलेज के बच्चे भी वॉलंटियर्स के रूप में जुड़कर नया एक्सपोज़र और अनुभव प्राप्त कर इसका लाभ ले सकेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्रीय खेलों की धनराशि को दोगुना करने और खिलाड़ियों के राष्ट्रीय खेलों के दौरान भोजन भत्ते को 480 रखने के जी ओ जारी न होने पर नाराजगी जताते हुए मंत्री रेखा आर्या ने आधिकारियों को त्वरित करवाई के निर्देश दिए हैं मंत्री रेखा आर्या ने कहा वित्त में प्रस्ताव लंभित है और जल्द वित्त विभाग के साथ बैठाक आहूत की जाएगी जिससे शासनादेश जल्द जारी हो सके ।












Click it and Unblock the Notifications