38वें राष्ट्रीय खेल:योगासन में छत्तीसगढ़ ने जीता गोल्ड,पदक तालिका में कौन सा स्टेट टॉप पर,किसको मिले कितने पदक
38th National Games news: उत्तराखंड में आयोजित हो रहे 38वें नेशनल गेम्स पदक तालिका में सेवा खेल नियंत्रण बोर्ड 14 स्वर्ण, 7 रजत और 5 कांस्य सहित कुल 26 पदकों के साथ टॉप पर बना हुआ है। जबकि कर्नाटक दूसरे स्थान पर है। कर्नाटक 13 स्वर्ण, 5 रजत और 5 कांस्य पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है।
महाराष्ट्र अब तक सबसे ज्यादा 41 पदक जीत चुका है, जिसमें 11 स्वर्ण, 18 रजत और 12 कांस्य शामिल हैं। उत्तराखंड ने अब तक 1 स्वर्ण, 7 रजत और 8 कांस्य समेत कुल 16 पदक जीते हैं।

अल्मोड़ा हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे योगासन मुकाबले में टीम उत्तराखंड के अजय वर्मा और हर्षित ने आर्टिस्टिक पेयर पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में रजत (सिल्वर) पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया है। हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे योगासन मुकाबले में कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग किया।
जिसमें छत्तीसगढ़ के प्रभाकर सिंह और प्रकाश कुमार साहू की टीम ने स्वर्ण (गोल्ड) पदक जीता। जबकि कांस्य (ब्रॉन्ज) पदक कमल और अभिषेक टीम हरियाणा ने जीता। इसी श्रृंखला में आर्टिस्टिक पेपर महिला वर्ग का सेमी फाइनल राउंड समाप्त हुआ और शीर्ष आठ टीम अब फाइनल खेलेंग। जिसमें महाराष्ट्र, हरियाणा एवं राजस्थान शीर्ष पर हैं।
टीम उत्तराखण्ड के अजय वर्मा और हर्षित ने आर्टिस्टिक पेयर पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में रजत पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया। हल्द्वानी के अंतरराष्ट्रीय और मिनी स्टेडियम में आयोजित पुरुष वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता के लीग मैच में असम ने उत्तराखंड ने 1-0 हराया।
38वें राष्ट्रीय खेल के पांचवें दिन खो-खो प्रतियोगिता में महाराष्ट्र ने अपना दबदबा कायम रखते हुए पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। पुरुष वर्ग के फाइनल में महाराष्ट्र ने ओडिशा को 32-26 के स्कोर से हराया, वहीं महिला वर्ग में भी महाराष्ट्र ने ओडिशा को 31-28 से मात दी।
पदक तालिका
खेल नियंत्रण बोर्ड 14 स्वर्ण, 7 रजत और 5 कांस्य
कर्नाटक 13 स्वर्ण, 5 रजत और 5 कांस्य पदक
महाराष्ट्र 11 स्वर्ण, 18 रजत और 12 कांस्य शामिल
मणिपुर- 11 स्वर्ण, 9 रजत, 4 कांस्य (कुल-24)
मध्य प्रदेश- 9 स्वर्ण, 5 रजत, 4 कांस्य (कुल- 18)
हरियाणा- 5 स्वर्ण, 8 रजत, 13 कांस्य (कुल- 26)
केरल- 5 स्वर्ण, 1 रजत, 3 कांस्य (कुल- 9)
दिल्ली- 4 स्वर्ण, 7 रजत, 4 कांस्य (कुल- 15)
तमिलनाडु- 4 स्वर्ण, 6 रजत, 8 कांस्य (कुल- 18)
ओडिशा - 4 स्वर्ण, 3 रजत, 7 कांस्य (कुल-14)
उत्तराखंड - 1 स्वर्ण, 7 रजत, 8 कांस्य (कुल- 16)












Click it and Unblock the Notifications