लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी 48 घंटे के लिए हुई सील, 33 ट्रेनी IAS निकले कोरोना संक्रमित

मसूरी। खबर उत्तराखंड के मसूरी जिले से है, यहां लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में 33 प्रशिक्षु अधिकारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 33 प्रशिक्षु अधिकारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अकादमी को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। इस बात की जानकारी एलबीएस अकादमी के निदेशक संजीव चोपड़ा ने दी है। बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही बाकी अधिकारियों और स्टाफ की टेस्टिंग भी की जा रही है। बता दें कि यहां पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के तहत चयनित सिविल सेवा के अधिकारियों की ट्रेनिंग होती है।

33 trainees found COVID-19 positive in Mussoorie Lal Bahadur Shastri National Academy of Administration

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में इस समय 428 प्रशिक्षु अधिकारी कैंपस में है। अकादमी के निदेशक संजीव चोपड़ा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार (20 नवंबर) को सभी प्रशिक्षु अधिकारियों की कोरोना वायरस की जांच कराई गई थी। जिसमें 33 ट्रेनी अधिकारियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। सभी को परिसर में ही बने कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया, 'कोविड केयर सेंटर सभी जरूरी सुविधाओं से लैस है।

चोपड़ा ने संस्थान में चलने वाली क्लासेज़ के ऑनलाइ मोड में चलने की जानकारी देते हुए बताया, 'सभी ट्रेनी ऑफिसर्स को आइलोसेशन रूम में भेज दिया गया है। 30 नवंबर तक सभी क्लासेज़ केवल ऑनलाइन मोड में ही चलेंगीं।' इसके साथ ही लाइब्रेरी के यूज और खाने के अलग टाइम भी शेड्यूल होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में 15 सप्ताह तक चलने वाले फाउंडेशन कोर्स में 428 ऑफिसर्स ट्रेनिंग ले रहे हैं। इन अधिकारियों में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय फॉरेस्ट सेवा (IFS) से जुड़े लोग शामिल होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+