21 साल का उत्तराखंड : भाजपा कांग्रेस को 21 सवाल से काउंटर करने में जुटी AAP
उत्तराखंड के 21वें स्थापना दिवस पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा कांग्रेस को घेरा
देहरादून, 10 नवंबर। उत्तराखंड में तीसरे विकल्प के तौर पर चुनाव में सामने आ रही आम आदमी पार्टी ने हर मोर्चे पर अब भाजपा, कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड के 21वें स्थापना दिवस पर प्रदेश के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा और कांग्रेस पर प्रदेश को बदहाली के गर्त में धकेलने का आरोप लगाते हुए जनता की तरफ से दोनों राजनीतिक दलों से 21 सवाल पूछे। कार्यकर्त्ताओं ने कहा कि राज्य में दोनों दलों की सरकार रही है, बावजूद इसके मूलभूत सुविधाओं के लिए लोग परेशान हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, गैरसेंण जैसे मुद्दों को लेकर आप जनता के बीच जा रही है।

कर्नल ने जारी की चार्जशीट
आम आदमी पार्टी पहली बार उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव में उतरी है। जिसके लिए आप ने कर्नल अजय कोठियाल को अपना सीएम प्रत्याशी भी घोषित किया है। कर्नल ने आप को उत्तराखंड में तीसरे विकल्प के तौर पर लाने के लिए पूरा जोर लगाया हुआ है। ऐसे में कर्नल अजय कोठियाल लगातार उत्तराखंड के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। कर्नल ने उत्तराखंड स्थापना दिवस पर 21 वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस व भाजपा से 21 सवाल पूछे। दोनों दलों को गैरजिम्मेदार बताते हुए आप नेता कर्नल अजय कोठियाल ने एक चार्जशीट भी जारी की है। आप का आरोप है कि भाजपा कांग्रेस दोनों ने सत्ता में रह कर 21 सालों में राज्य को विकास से कोसों दूर कर दिया। उत्तराखंड के विकास और लोगों की बेहतरी के लिए दोनों ही दल सत्ता में रह कर कोई नीति नहीं बना पाए, जिससे राज्य में बेरोजगारी की दर बढ़ी है। स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्थाओं के बुरे हाल हैं। कर्नल ने राज्य स्थापना दिवस पर 5 संकल्प भी लिए हैं। जिनमें पहला गैरसेंण को स्थाई राजधानी बनाना। साथ ही मुजफ्फरनगर रामपुर तिराहा खटीमा मसूरी श्रीयंत्र टापू गोली कांड के दोषियों को सजा सुनिश्चित करने, सरकारी सेवा में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षण दिया जाने, आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण को युद्ध स्तर पर 100 दिन के भीतर पूरा करने, उत्तराखंड की सभी परिसंपत्तियों को उत्तर प्रदेश के कब्जे से मुक्त करने और उत्तराखंड में जन भावनाओं के अनुरूप भू कानून लागू करने का संकल्प लिया है।
इगास पर्व की छुट्टी की मांग
चुनाव में भाजपा कांग्रेस को शिकस्त देने के लिए आप ने पूरा जोर लगाया हुआ है। ऐसे में आप उत्तराखंड के स्थानीय मुद्दों को लेकर भी लगातार संघर्ष करने में जुट गई है। उत्तराखंड के लोकल पर्व इगास पर राजकीय अवकाश घोषित करने की भी आप मांग करने लगा है। इसके साथ ही सॉफ्ट हिंदुत्व की छवि को लेकर भी आप कांग्रेस और भाजपा से दो-दो हाथ करने में जुटी है। कर्नल अजय कोठियाल ने उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के दिन अखिल भारतीय अखाडा परिषद के अध्यक्ष और मनसा देवी ट्र्स्ट के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज से मुलाकात की। इस बीच निरंजनी अखाडा के सचिव महंत राम रत्न गिरी जी महाराज, महंत दिनेश गिरी जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी जी महाराज और अन्य साधु-संत भी मौजूद रहे। कर्नल ने साधू-संतों से उत्तराखंड नवनिर्माण और उत्तराखंड को हिन्दुओं की आध्यात्मिक राजधानी बनाने के लिए आशीर्वाद मांगा।
आप के 21 साल 21 सवाल
- प्रदेश की स्थाई राजधानी क्यों नहीं बन पाई ?
- रामपुर तिराहा मुजफ्फरनगर, खटीमा-मसूरी, श्रीयंत्र टापू गोलीकांड के दोषियों को सजा क्यों नहीं दिलाई जा सकी ?
- हमारी परिसंपत्तियां उत्तरप्रदेश के कब्जे से मुक्त क्यों नहीं हो पाईं ?
- प्रदेश में मजबूत भू-कानून लागू क्यों नहीं हो पाया ?
- उत्तराखंड में गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव की गारंटी क्यों नही मिल पाई।
- उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल क्यों हैं ?
- उत्तराखंड के स्कूल खस्ताहाल क्यों हैं ?
- उत्तराखंड के युवा पलायन के लिए मजबूर क्यों हैं ?
- उत्तराखंड के सभी गांव सड़क से क्यों नहीं जुड़ पाए ?
- उत्तराखंड के हर गांव तक बिजली क्यों नहीं पहुंच पाई ? आज उत्तराखंड की जनता महंगी बिजली खरीदने को मजबूर क्यों है ?
- उत्तराखंड के गांवों में पानी का संकट खत्म क्यों नहीं हो पाया ?
- उत्तराखंड की जनता बदहाल और नेता मालामाल क्यों ?
- युवाओं के लिए रोजगार के अवसर क्यों नहीं बढ़ पाए ?
- असीम संभावनाओं के बावजूद उत्तराखंड पर्यटन प्रदेश क्यों नहीं बन पाया ?
- उत्तराखंड में खेती और बागवानी के विकास के लिए ठोस नीति क्यों नहीं बन पाई ?
- प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में औद्योगिक इकाइयां क्यों नहीं स्थापित हो पाई ?
- तमाम भ्रष्टाचार के आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई ?
- प्रदेश के आम नागरिक छोटे-छोटे कामों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर क्यों हैं ?
- उत्तराखंड करोड़ों रुपये का कर्ज लेने को मोहताज क्यों है ?
- उत्तराखंड की मातृ शक्ति और युवा शक्ति को सशक्त बनाने के लिए नीतियां क्यों नहीं बन पाई ?
- उत्तराखंड आंदोलनकारियों को नौकरियों में आरक्षण का मुद्दा क्यों नहीं सुलझ पाया?
More From
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications