उत्तराखंड की 70 सीटों पर 632 प्रत्याशियों की किस्मत तय करेगी 10 का दम, शुरू हुआ रिजल्ट का काउंडाउन

70 सीटों पर 7681 कार्मिकों की तैनाती, 1296 माइक्रो ऑब्जर्वर भी सम्मिलित

देहरादून, 9 मार्च। प्रदेश की सभी 70 सीटों के लिए 10 मार्च को सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हो जाएगी। उम्मीद लगाई जा रही है कि सुबह 9 बजे पहला परिणाम और शाम 4 बजे तक सरकार बनने की पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी। निर्वाचन आयोग ने भी मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी करने की बात की है। इसके लिए 70 सीटों पर 7681 कार्मिकों की तैनाती की गई है। जिसमें 1296 माइक्रो ऑब्जर्वर भी सम्मिलित हैं। इसके साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से 8 ​कंपनी अर्धसैनिक बल, 14 कंपनी पीएसी और लगभग 6500 राज्य पुलिसक​र्मी तैनात किए गए हैं।

10 will decide the fate of 750 candidates in 70 seats of Uttarakhand, countdown of results started

1 लाख 7 हजार 314 मतपत्र मिले
10 मार्च सभी 70 सीटों पर चुनावी मैदान में उतरे 632 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला सामने आ जाएगा। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी जानकारी में बताया गया है कि प्रदेशभर की 70 सीटों के लिए 907 टेबल लगाई गई है जिसमें ज्वालापुर, भगवानपुर, पिरानकलियर, रुड़की, मंगलौर, लक्सर के लिए 7 टेबल लगाई गई है। जबकि अधिकतम सीटों पर 14 टेबल लगाई गई। ईवीएम काउंटिंग राउंड सबसे ज्यादा भगवानपुर, ज्वालापुर, रुड़की में 22 राउंड जबकि सितारगंज में 10 राउंड ही गिनती होगी। निर्वाचन आयोग की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि प्रदेश में जारी किए सर्विस वोटर में 1 लाख 7 हजार 314 मतपत्र मिले हैं। जिनमें 42110 सर्विस मतदाताओं से, 49264 निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कार्मिकों और 15940 80 वर्ष से अधिक,वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजनों और अन्य से मिले हैं।

दर्जनभर से अधिक सीटों पर सबकी नजर
उत्तराखंड में इस बार 14 फरवरी को 65.10 प्रतिशत मतदान हुआ था। जिसमें मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में ही नजर आ रही है। हालांकि आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और उत्तराखंड क्रांति दल भी कुछ सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबले में नजर आ रहे हैं। साथ ही कुछ सीटों पर​ निर्दलीय भी बाजी पलट सकते हैं। इस तरह 10 मार्च को शाम 4 बजे तक सरकार बनने की पूरी तस्वीर साफ हो सकती है। पूरे देशभर की निगाहें जिन सीट पर लगी हुई है, उनमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की खटीमा, पूर्व सीएम हरीश रावत की लालकुंआ, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत की श्रीनगर सीट और अनुकृति गुंसाई रावत की लैंसडाउन सीट, हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत की हरिद्वार ग्रामीण सबसे वीआईपी सीट बनी हुई है। आम आदमी पार्टी के सीएम फेस कर्नल अजय कोठियाल गंगोत्री सीट पर किस तरह का प्रदर्शन करते हैं, इस पर भी सभी की निगाहें लगी रहेंगी। इसके अलावा जिन सीटों के समीकरण सरकार बनाने में सबसे अहम नजर आ रहे हैं, उनमें से यमुनोत्री, केदारनाथ, टिहरी, देवप्रयाग,द्वाराहाट, बागेश्वर, रुद्रपुर, मंगलोर, काशीपुर, झबरेड़ा, लक्सर आदि सीटें शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश की सियासत में जिन बड़े चेहरों के लिए ये चुनाव खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है, उनमें ​हरीश रावत, सतपाल महाराज, बंशीधर भगत, दिवाकर भट्ट, विशन सिंह चुफाल की इमेज दांव पर लगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+