गर्लफ्रेंड-दोस्‍तों से चल रहा था मजाक, अचानक पिस्‍टल निकालकर खुद को ही मारी गोली

मथुरा। मथुरा में कृष्णा नगर के एक मॉल में गर्लफ्रेंड के साथ घूमने पहुंचे एक युवक ने अचानक खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज से मॉल में अफरा तफरी मच गई। मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने वहां लहूलुहान हालत में पड़े युवक और उसके पास कुछ दोस्तों को खड़े देखा। उसके दोस्तों ने बताया कि युवक ने मजाक-मजाक में अपने जेब से अचानक पिस्टल निकाली और खुद पर चला दी।

young man, shot himself, shopping mall, girlfriend, fun with friends, shocking news, crime, गर्लफ्रेंड, uttar pradesh police, mathura, uttar pradesh

शॉक्ड रह गई गर्लफ्रेंड और उसके दोस्त
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम मथुरा में कृष्णा नगर चौकी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित हाईवे प्लाजा पर गोली चलने की आवाज आई। इस पर मॉल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जब लोगों की भीड़ एकजुट हो उधर पहुंची तो पाया कि लहूलुहान हालत में एक युवक पड़ा है। पास ही में उसके कुछ दोस्त खड़े थे। आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को उठाया और निजी हॉस्पीटल ले जाया गया। जहां उसकी हालत को नाजुक देखते हुए उसे नयति मेडिसिटी के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, उसकी कथित गर्लफ्रेंड और दोस्तों से जब लोगों ने पूछा तो कहा गया कि मजाक ही मजाक में यह कांड हो गया।

young man, shot himself, shopping mall, girlfriend, fun with friends, shocking news, crime, गर्लफ्रेंड, uttar pradesh police, mathura, uttar pradesh

गोली मारने की असल वजह जानने में जुटी पुलिस
दोस्तों की बात पर पुलिस आशंकित है। हालांकि, गर्लफ्रेंड का यही कहना है कि उक्त युवक उसके साथ और अपने साथियों के साथ हंसी-मजाक कर रहा था। तभी उसने अपनी पॉकेट में लगी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। युवक की पहचान मथुरा के अंता पाड़ा निवासी 24 वर्षीय मनीष अग्रवाल पुत्र खेमचंद अग्रवाल के रूप में हुई है। पुलिस यह भी जानने में जुटी है कि उस युवक के पास पिस्टल कहां से आई।

पढ़ें: सचिन पायलट की सभा में जा रहे कांग्रेस नेता की कार से उछली कीचड़, नाक रगड़वाकर मंगवाई माफी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+