UP News: 'दोस्त से करना चाहता हूं शादी, पत्नी की मौत के बाद 'समलैंगिक विवाह' की जिद कर रहा युवक
Badaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। पत्नी की मौत के बाद युवक इस कदर टूट गया कि वह अपने दोस्त में ही अपना भविष्य देखने लगा और उससे शादी की जिद करने लगा। मामला बढ़ते देख दोस्त के परिजन थाने पहुंच गए।
यह मामला बदायूं के उझानी का है। पत्नी की मौत के बाद एक युवक दोस्त के घर पहुंचा, फिर चूहामार दवा दिखाकर उसके परिजनों को धमकाने लगा। वह दोस्त से शादी की जिद पर अड़ गया। उसने कहा अगर दोस्त से मेरी शादी नहीं हुई तो मैं जहर खाकर अपनी जान दे दूंगा। इस 35 वर्षीय युवक की पत्नी की दो साल पहलेमौत हो चुकी है।

उसकी बात सुनकर समलैंगिक दोस्त की मां हैरान रह गई। आसपास घरों से लोग बाहर निकल आए। महिला और उसके परिजनों ने उसे घर से खदेड़ दिया। इसके करीब दो घंटे बाद समलैंगिक युवक अपने दोस्त को लेकर कोतवाली पहुंच गया।
दोनों युवकों ने थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के सामने शादी करने की इच्छा जाहिर की। पुलिस ने दोनों के परिजनों को भी कोतवाली बुला लिया। समलैंगिक दोस्त से ब्याह करने की जिद पर अड़े युवक समेत उसके परिजनों को समझाकर घर भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications