VIDEO: कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के घर के बाहर युवक ने खुद को लगाई आग
कैबनेट मंत्री सतीश महाना के घर के बाहर अजीबो-गरीब मामला देखने को मिला जहां अपने परिवार के साथ पहुंचे राकेश कुमार सोनी नाम के एक युवक ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा लिया।
कानपुर। कानपुर में पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज युवक ने कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के घर के बाहर खुद को आग लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह आग बुझाकर युवक की जान बचाई। भारतीय जनता पार्टी के कैबनेट मंत्री सतीश महाना के घर के बाहर अजीबो-गरीब मामला देखने को मिला जहां अपने परिवार के साथ पहुंचे राकेश कुमार सोनी नाम के एक युवक ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा लिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह आग बुझाकर राकेश की जान बचाई। राकेश का आरोप है कि 17 तारीख को क्षेत्र के कुछ दबंग लोगों ने उसकी पत्नी से छेड़छाड़ की थी। राकेश का आरोप है कि शिकायत करने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाय उस पर ही कार्रवाई कर दी। राकेश का कहना है की सतीश महाना के घर पर आत्मदाह करने आया हूं, जिससे उनको पता चले कि बीजेपी सरकार में आम जनता के साथ पुलिस किस तरह का बर्ताव कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications