Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बीजेपी विधायक ने लिखा सीएम को पत्र, उठाए उनकी नीतियों पर सवाल

लखनऊ। भाजपा के एक विधायक ने मुख्यमंत्री कार्यलाय को पत्र लिखा है। पत्र में विधायक का आरोप है कि लोक सेवा आयोग के अंतर्गत अपर निजी सचिव भर्ती 2010 में भ्रष्टचार की गई है। इस लेटर के सामने आने से सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। विधायक ने लोक सेवा आयोग में हुई भर्ती की जांच की मांग की है।

yogi minister written a letter to cmo
भाजपा एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखा है। जिसमें भाजपा एमएलसी ने लिखा है कि उनके संज्ञान में आया है कि सीबीआई ने लोक सेवा आयोग के अपर निजी सचिव उत्तर प्रदेश सचिवालय 2010 में ज़बरदस्त भ्रष्टाचार पाया है और सीबीआई भर्ती की जांच करना चाहती है। पर प्रदेश के जिम्मेदार अधिकारी इस जांच का आदेश नहीं दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- मंत्री ने लगाई गुहार यूपी में बीजेपी कार्यकर्ताओं को ही दी जाएं नौकरियां

एमएलसी ने लिखा है कि इस भर्ती परीक्षा का परिणाम 2015 में घोषित किया गया तथा अंतिम परिणाम 2017 में घोषित किया गया। गंभीर अनियमितता एवं भ्रष्टाचार किए जाने के कारण सीबीआई ने इसकी जांच करने के लिए मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन को 19 जून 2018 को पत्र लिखा है, परंतु भ्रष्टाचार की दुरभिसंधि के कारण अधिकारी जांच का आदेश नहीं दे रहे हैं।

बता दें कि देवेंद्र प्रताप सिंह गोरखपुर फैज़ाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी हैं। विधयक के इस पत्र के सामने आने के बाद से मुख्यमंत्री कार्यालय और सरकार में हड़कंप मच गया है। पत्र के सामने आने के बाद ज़ाहिर है कि सरकार की मुश्किलों में इजाफा होगा।

यह भी पढ़ें- इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में इसी महीने होगी नॉन टीचिंग के 300 पदों पर भर्ती

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+