Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मंत्री ने लगाई गुहार यूपी में बीजेपी कार्यकर्ताओं को ही दी जाएं नौकरियां

लखनऊ। योगी सरकार के मंत्री को अखिलेश सरकार में भर्ती किए गए कर्मचारियों का काम रास नहीं आ रहा है। यूपी के श्रम राज्य मंत्री मनोहर लाल ने ललितपुर के एक अस्पताल के संविदा कर्मचारियों को हटा कर भाजपा के कार्यकर्ताओं को नियुक्त करने की मांग की है। मंत्री ने पत्र में लिखा है कि सपा सरकार में नियुक्त किए गए ये कर्मचारी काम करने की बजाय नेतागीरी झाड़ते हैं।

minister written a letter to the health minister said provide job to bjp worker

मंत्री मनोहर लाल ने पत्र में लिखा है कि जिला चिकित्सालय जनपद ललितपुर में सपा शासनकाल से ठेकेदार ने कार्यरत संविदा कर्मचारी सपा मानसिकता के होने के कारण ठीक ढंग से काम नहीं करते है।

यह भी पढ़ें- अपने ही पति ने नशे का आदी बना दिया, नरक से बदतर हो गई ज़िन्दगी

मंत्री ने इन कर्मचारियों को हटाए जाने की मांग की है। इसके साथ ही भाजपा पार्टी के ही कर्मठ नये कर्मियों को नियुक्त करने की आवश्यकता जताई है। ताकि पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया जा सके। मंत्री ने कहा कि नई व्यवस्था के तहत नए कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं की जा रही है। जबकि इस समय योग्य और कर्मठ कर्मचारियों की ज़रुरत है।

minister written a letter to the health minister said provide job to bjp worker

नियुक्ति के बहाने सपा पर साधा निशाना
श्रम राज्य मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर भाजपा के कार्यकर्तायों की नियुक्ति करके उनका मनोबल बढ़ाए जाने की बात कही है। नियुक्ति की आड़ में भाजपा मंत्री ने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए सपा कर्मचारियों को नाकारा बता दिया। साथ ही पत्र में लिखा है कि ठेकेदारों द्वारा पीएफ और पीएसआई का भी भुगतान नहीं किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- अपनी ही पत्नी का बनाया अश्लील वीडियो, फिर सोशल मीडिया में किया वायरल

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+