योगी सरकार कृषि यंत्रों पर दे रही भारी सब्सिडी, इन उपकरणों पर मिल रहा 40 लाख अनुदान, भरें Online Form
Yogi government Agriculture Equipment Subsidy: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के लिए भारी अनुदान दिया जा रहा है। जो भी किसान खेती किसानी करने के लिए कृषि यंत्रों का इस्तेमाल करते हैं उनके लिए योगी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है।
वर्ष 2024 25 में कृषि विभाग में संचालित यंत्रीकरण की विभिन्न योजना के द्वारा विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों पर सरकार द्वारा भारी छूट दी जा रही है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन भी प्रारंभ हो गया है। किसान भाइयों को 20 दिसंबर से पहले आवेदन कर लेना होगा।

उप कृषि निदेशक एके सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि किसान भाइयों की सुविधा के लिए कृषि यंत्रों पर अनुदान पाने के लिए 6 दिसंबर रात 12:00 बजे से ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ हो गया है। यह आवेदन 20 दिसंबर की रात्रि 12:00 बजे तक किया जा सकेगा।
ऑनलाइन आवेदन के लिए किसान भाई विभागीय पोर्टल (http://agriculture.up.gov.in) पर लॉगिन कर सकते हैं। यहां पर आवेदन के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन में समस्या ना हो ऐसे में आप सुबह या शाम के समय आवेदन करेंगे तो आसानी से हो पाएगा।
इन पर मिल रही 40 लाख की सब्सिडी
कृषि विभाग द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि सुपर सीडर, जीरोट्रिल सीड कम फर्टीड्रिल, रिवर्सेबल मोल्ड बोर्ड प्लाऊ, क्राप रीपर ट्रैक्टर माउण्टेण्ड, सेल्फ प्रोपेल्ड रीपर कमबाइन्डर, आलू बोने की मशीन, आलू खुदाई मशीन, कल्टीवेटर, मल्टीक्राप थ्रेसर, मिनि राइसमिल, हैरो, रोटावेटर, आयलमिल विद फिल्टर प्रेस, लेजर लैण्ड लेबलर, कम्बाइन हार्वेस्टर विद सुपर एस0एम0एस0 इत्यादि एवं हाईटेक हब फार कस्टम हायरिंग कृषक उद्यमी एवं एफ0पी0ओ0 हेतु परियोजना लागत 100 लाख रुपए हैं जिन पर 40 लाख अनुदान दिया जाएगा।
इसी तरह कस्टम हायरिंग सेन्टर ग्रामीण उद्यमी हेतु (परियोजना लागत रू0 10 लाख/अनुदान रू0 04 लाख), फार्म मशीनरी बैंक एफ0पी0ओ0 हेतु (परियोजना लागत रू0 10 लाख/ अनुदान रू0 08 लाख), कृषि ड्रोन एवं उसके सहायक उपकरण कृषक उद्यमी, कृषि स्नातक-एग्रीजंक्शन एवं एफ0पी0ओ0 हेतु (अनुदान रू0 05 लाख), कस्टम हायरिंग सेन्टर ग्रामीण उद्यमी हेतु ( परियोजना लागत रू0 30 लाख/अनुदान रू0 24 लाख) अनुदान दिया जाएगा। इनके क्रय हेतु आवेदन की बुकिंग प्रारंभ हो चुकी है। इसके अलावा वाराणसी के रहने वाले किसान अधिक जानकारी के लिए वाराणसी के कलेक्ट्री फार्म, चॉदपुर स्थित कार्यालय उप कृषि निदेशक वाराणसी के अलावा प्रत्येक विकासखण्ड के राजकीय कृषि बीज भण्डार व कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचरियों से सम्पर्क कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications