सीएम योगी ने बीएड टीईटी अभ्यर्थियों को दिया शॉक, कहा अगर नौकरी चाहिए तो दो ये परीक्षा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों नौकरी पाने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। प्रदेश में हो रही परीक्षाओं को लेकर अभ्यर्थियों के मन में सरकार के खिलाफ काफी नाराजगी है। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के बीएड टीईटी 2011 के अभ्यर्थियों को बड़ा झटका दिया है। सीएम ने बुधवार को अभ्यर्थियों से मुलाकात की। इस मुलाकात में योगी ने साफ कह दिया है कि अगर उनको भर्ती चाहिए तो अब जो भर्ती की प्रक्रिया चल रही है, उसी के तहत आना होगा। इस बात को लेकर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। सीएम से मिलने के बाद अभ्यर्थियों ने भी साफ कह दिया कि अगर उन्हें कोई राहत नहीं दी गई तो वे आगामी चुनाव में इसका विरोध करेंगे।

yogi government said tet students if you want job then give exam anyhow

क्या है मामला
आपको बता दें कि नियुक्ति को लेकर बीएड टीईटी 2011 के अभ्यर्थी लंबे समय से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। नवंबर 2011 में बेसिक शिक्षा विभाग में 72825 पदों पर भर्ती निकली थी। जिसकी भर्ती टीईटी के आधार पर होनी थी। तभी बीएसपी की सरकार की जगह सत्ता में सपा की सरकार आई और इस भर्ती पर रोक लगा दी। फिर दिसंबर 2012 में इन्हीं पदों पर भर्तियां निकाली। उस दौरान भर्ती में बदलाव किया था। अभ्यर्थियों को टीईटी की जगह मेरिट के आधार पर भर्ती करने का फैसला हुआ। जिसके चलते दोनों भर्तियां का मामला कोर्ट में जाकर फंसा।

कोर्ट ने आदेश से बीएसपी शासनकाल की भर्तियाों को आगे बढ़ाया जिसमें 66655 अभ्यर्थियों की भर्ती हो गई। लेकिन बाकी भर्तियां नहीं हो पाईं। प्रदेश में बीजेपी सरकार के आने के बाद 25 जुलाई 2017 को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि सपा के कार्यकाल में 72825 पदों की पूरी भर्ती ना होने पर राज्य सरकार फैसला ले सकती है। तब से लेकर अब तक योगी सरकार फैसला नहीं ले पाई। मामले में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में बनी उच्च स्तरीय कमेटी काम कर रही है।

ये भी पढ़ें- यूपी: गणेश की मूर्ति पर चढ़ी नोटों की माला उड़ा ले गया चोर, देखिए पूरी घटना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+