यूपी की योगी सरकार करेगी 12 टर्मिनलों का नवीनीकरण, इन शहरों को मिल रही ये बड़ी सौगात
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़ा बदलाव कर रही है। योगी सरकार का राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) 12 प्रमुख बस टर्मिनलों का निर्माण और नवीनीकरण कर रहा है।
आधुनिक टर्मिनल कॉमर्शियल बस टर्मिनल राज्य सरकार के राजस्व में भी बढ़ोत्तरी करेगा। ये आधुनिक बस टर्मिनल आगरा, गोरखपुर, मिर्जापुर, बुलंदशहर, गढ़मुक्तेश्वर, मथुरा, कानपुर सेंट्रल और वाराणसी कैंट जैसे शहरों को इन नई सुविधाओं का लाभ मिलेगा। मथुरा में पुराने बस स्टेशन का जीर्णोद्धार किया जाएगा।

इन आधुनिक टर्मिनलों का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है, जिससे यूपीएसआरटीसी की आय में वृद्धि होगी।
इसके अलावा यूपीएसआरटीसी अपने बेड़े में 5000 इलेक्ट्रिक बसें जोड़ेगा। इस प्रोजेक्ट के लिए निविदा प्रक्रिया 14 जून को फिर से शुरू होगी। लोकसभा चुनाव के चलते इसमें देरी हुई। योगी सरकार का 50,000 बसों का बेड़ा बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में मदद करेगा। इसका उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन में सुधार करना है।












Click it and Unblock the Notifications