'बीवी की कसम खाओ, इस्तीफ़ा दे दूंगा', योगी सरकार के मंत्री ने सपा विधायक से विधानसभा में क्यों कहा?
Swatantra Dev Singh UP Assembly Bibi Ki Kasam: यूपी विधानसभा के मॉनसून सत्र में जल संकट को लेकर जब सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि उनके गांव में पानी नहीं पहुंच रहा, तो जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने हंसते हुए कहा, 'बीवी की कसम खाओ कि तुम्हारे इलाके में पानी नहीं गया।' मंत्री के इस तंज पर फहीम पलटे, 'बीवी की कसम तो नहीं खा पाऊंगा।' इस मजेदार नोकझोंक ने सदन में ठहाके और हंसी का माहौल बना दिया।
हालांकि, 'बीवी की कसम' वाले तंज पर सोशल मीडिया और विपक्षी नेता कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग इसे अनुचित और गैरजिम्मेदाराना बताते हुए मंत्री पर तीखा हमला कर रहे हैं। आलोचना में कहा जा रहा है कि पानी जैसी गंभीर समस्या पर इस तरह की भाषा और तंज झेलना जनता को सही संदेश नहीं देता।

जानिए क्या है पूरा मामला?
यूपी विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान जल संकट को लेकर एक खास चर्चा देखने को मिली, जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार बहस छिड़ गई। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह विधानसभा में पानी की उपलब्धता को लेकर बड़ा दावा कर रहे थे कि प्रदेश के अधिकतर इलाकों में जलापूर्ति ठीक से हो रही है। लेकिन इस दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि उनके अपने गांव में पानी नहीं पहुंच रहा है।
इस पर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने तंज कसते हुए कहा, अगर तुम्हारे गांव में पानी नहीं पहुंचा है तो बीवी की कसम खाओ, मैं इस्तीफा दे दूंगा। मंत्री का यह तंज विधानसभा में मौजूद सदस्यों के बीच हँसी-ठिठोली का कारण बन गया। लेकिन फहीम ने पलटकर जवाब दिया कि वे बीवी की कसम नहीं खा सकते। उन्होंने कहा, 'बीवी की कसम तो मैं नहीं खा पाऊंगा।'
ये भी पढ़ें UP Politics: मानसून सत्र की हंगामेदार शुरुआत, नेता प्रतिपक्ष के आरोपों पर CM Yogi ने किया जोरदार पलटवार
सोशल मीडिया पर भड़के लोग
वहीं सोशल मीडिया लोग कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इसे अनुचित और गैरजिम्मेदाराना बताते हुए मंत्री पर तीखा हमला कर रहे हैं।
- एक यूजर ने लिखा कि, ऐसे -ऐसे मंत्री-संत्री भाजपा की लुटिया डुबो कर मानेंगे! सबसे बड़ा भ्रष्टाचार है हर घर जल योजना!
- वहीं एक अन्य ने लिखा कि, 'गद्दारों को विकास से नहीं मतलब ? इनको तो मोदी और योगी खटक रहे हैं?'
- एक अन्य ने लिखा कि, 'गांव तो बहुत दूर की बात है नॉएडा के सेक्टर 73 मे पानी नहीं दे पा रहें मंत्री महोदय'












Click it and Unblock the Notifications