UP Politics: मानसून सत्र की हंगामेदार शुरुआत, नेता प्रतिपक्ष के आरोपों पर CM Yogi ने किया जोरदार पलटवार
UP Politics: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून संत्र सोमवार से शुरू हो गया है। सत्र के पहले ही दिन सत्ता पक्ष और विपक्षी सांसदों के बीच जमकर बवाल हुआ। नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने गोरखपुर में बदसलूकी की जाने की शिकायत की। इसका जवाब सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया। मानसून सत्र के हंगामेदार होने के पहले से ही पूरे आसार थे। समाजवादी पार्टी इस सत्र में वोटों में धांधली और वोटर संशोधन लिस्ट के मुद्दे को सदन में उठाने की कोशिश करेगी। इसके अलावा, सरकार को नौकरी, हालिया बाढ़ और राहत उपाय जैसे मुद्दों पर भी घेरने की तैयारी है।
सत्ता पक्ष भी विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। साथ ही, 3 अगस्त की सुबह 11 बजे विकसित भारत, विकसित यूपी विजन डॉक्युमेंट 2047 पर लगातार 24 घंटे की चर्चा होगी। सोमवार को सत्र की शुरुआत के साथ ही हंगामा होने लगा, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विपक्षी सांसदों से अपनी सीट पर जाने की अपील की। गतिरोध बढ़ने पर 15 मिनट के लिए सदन स्थगित भी करना पड़ा।

CM Yogi ने नेता प्रतिपक्ष के आरोपों का दिया जवाब
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने कहा, 'मैं गोरखपुर गया था, तो मेरे साथ बदसलूकी की गई। कुछ लोगों ने मुझे गाड़ी से खींचने की कोशिश की और मेरे रास्ते पर बुलडोजर लगा दिए गए। उस पर चढ़कर लोगों ने मेरे खिलाफ नारेबाजी की। गोरखपुर में एक ऐसा गिरोह है जिसको संरक्षण प्राप्त है। जटाशंकर चौराहा और घंटाघर में मुझे गाड़ी से खींचने की कोशिश हुई।' इसके बाद विपक्षी विधायक हंगामा करने लगे और उन्होंने इस घटना की जांच की मांग की। इन आरोपों पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने जवाब दिया।
यह भी पढ़ें: CM Yogi Adityanath ने कहा- त्योहारों में विदेशी नहीं, सिर्फ स्वदेशी खरीदें, यही है सच्ची राष्ट्रभक्ति
उन्होंने कहा कि गोरखपुर में आपका विरोध व्यापारियों ने किया था और पूरे प्रदेश के व्यापारी वर्ग समाजवादी पार्टी के खिलाफ हैं। आपका विरोध भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नहीं किया था। इसके बाद विपक्षी सांसदों ने लोकतंत्र की हत्या की बात कही जिस पर तंज कसते हुए सीएम योगी ने कहा कि सपा के लोगों को कब से लोकतंत्र पर भरोसा होने लगा है।
मानसून सत्र में सदन के पटल पर रखे जाएंगे 6 अध्यादेश
मानसून सत्र की कार्यवाही में छह महत्वपूर्ण अध्यादेशों को सदन के पटल पर रखा जाएगा। इनमें उत्तर प्रदेश श्री बांके बिहारी मंदिर न्यास अध्यादेश, 2025: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के प्रबंधन और संरक्षण के लिए न्यास की स्थापना, उत्तर प्रदेश निरसन अध्यादेश 2025 पुराने और अप्रासंगिक कानूनों को निरस्त करने की प्रक्रिया, उत्तर प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग (संशोधन) अध्यादेश 2025 में भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के लिए संशोधन, उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) अध्यादेश 2025 और द्वितीय संशोधन अध्यादेश 2025 निजी विश्वविद्यालयों के नियमन और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए, उत्तर प्रदेश माल और सेवा कर (संशोधन) अध्यादेश, 2025, शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन के प्रवेश द्वार के नए गुंबद किया का लोकार्पण












Click it and Unblock the Notifications