UP News: केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू करने में जोर लगा रही योगी सरकार, ये हैं दावे

CM Yogi Adityanath: देश में अगले साल होने वाले आम चुनाव से पहले अब यूपी सरकार ने केंद्रीय योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए अपना प्रयास और तेज कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि इन योजनाओं के सहारे ही डबल इंजन की सरकार लोगों तक पहुंच का प्रयास कर रही है।

योगी आदित्यनाथ

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार ने लोगों के कल्याण के लिए राज्य और केंद्र दोनों योजनाओं को बड़े पैमाने पर लागू करने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है जिससे उन्हें समाज के सभी वर्गों तक पहुंच मिल सके।

यूपी में जो केंद्रीय योजनाएं चलाई जा रही हैं उनमें केंद्र सरकार की आठ योजनाओं का लाभ नागरिकों तक पहुंचाने में राज्य शीर्ष स्थान पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रभावी मॉनिटरिंग के परिणामस्वरूप अब तक 22 लाख से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स और उनके परिवार आठ केंद्रीय योजनाओं से लाभान्वित हो चुके हैं, जो एक रिकॉर्ड है। इन योजनाओं का लाभ केन्द्र सरकार द्वारा तीन चरणों में क्रमशः नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों को प्रदान किया गया।

राज्य शहरी विकास एजेंसी के निदेशक अनिल कुमार ने कहा कि, मुख्यमंत्री यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि राज्य और केंद्र दोनों योजनाओं का लाभ राज्य की आबादी के सभी वर्गों तक पहुंचे। उन्होंने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश जारी किए थे, जिसमें यह सुनिश्चित करने के महत्व पर जोर दिया गया था कि इन योजनाओं का लाभ धर्म या जाति के आधार पर किसी भी भेदभाव के बिना, प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाया जाए।

उन्होंने कहा कि लोगों को कल्याणकारी योजनाओं के लाभ का समान वितरण सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत रूप से निगरानी की और समीक्षा बैठकें कीं। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप, उत्तर प्रदेश ने पीएम स्वनिधि से संबंधित सभी आठ केंद्रीय योजनाओं को लागू करने में देश भर में शीर्ष स्थान हासिल किया था।

पीएम स्वनिधि योजना के तहत प्राप्त आवेदनों के आधार पर राज्य ने 12,08,605 लाभार्थियों को ऋण की पहली किस्त, 3,84,487 लाभार्थियों को दूसरी किस्त और 29,908 लाभार्थियों को तीसरी किस्त सफलतापूर्वक प्रदान की है।

वहीं , सूडा निदेशक ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत विक्रेताओं और उनके परिवारों को आठ केंद्रीय योजनाओं, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री जन धन खाता, वन नेशन वन राशन कार्ड, जननी सुरक्षा योजना, मातृ वंदना योजना, पीएम-एसवाईएम और बीओसीडब्ल्यू योजना के का लाभ लोगों को मिला है।

इस योजना का लाभ पहले चरण में कुल 17,65,975, दूसरे चरण में 3,62,313 और तीसरे चरण में 87,503 लोगों को प्रदान किया गया है। आज तक, राज्य में 22,15,791 लोग आठ केंद्रीय योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं, जो कुल संख्या का 76.86 प्रतिशत है। विक्रेताओं द्वारा किए जाने वाले डिजिटल लेनदेन में उत्तर प्रदेश देश में सबसे आगे है, यहां 6,57,572 सक्रिय डिजिटल विक्रेता हैं, जो कुल का 56.4 प्रतिशत है। कुल 198.78 करोड़ बार डिजिटल लेनदेन किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+