यूपी पुलिस पेपर लीक के बाद एक्शन में योगी सरकार, STF हुई और भी सक्रिय
उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती पेपर लीक होने के बाद योगी सरकार एक्शन में आ गई है। प्रदेश सरकार ने साफ कर दिया है कि इस तरह के मामलों में योगी सरकार की नीति बिल्कुल साफ है, सरकार पेपर लीक में जीरो टॉलरेंस की नीति पर आगे बढ़ रही है।
पेपर लीक के बाद परीक्षा को रद्द किए जाने के साथ ही इस मामले की जांच एसटीएफ को सौंप दी गई है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए एसटीएफ ने तथ्यों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही पेपर लीक की खबर जहां से आई उसके ट्रेस करना शुरू कर दिया है।

एक-एक कड़ी को जोड़कर इस पेपर लीक के मास्टरमाइंड तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। इस पूरे मामले में संबंधित तथ्यो को इकट्ठा करने के बाद इसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंप दी गई है। एसटीएफ की टीम ने नीरज नाम के युवक की तलाश शुरू कर दी है।
एसटीएफ की टीम ने अमन कुमार नाम के अभ्यर्थी के मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया है और इसकी जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अमन नकल करते हुए पकड़ा गया था। जांच के आधार पर अमन कुमार के मोबाइल पर व्हाट्सएप पर भेजे गए सवालों का जवाब बनाया गया जिसमे से 150 में से 147 सवालों के जवाब सही थे। इस मामले में एसटीएफ की टीम ने हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। यह एफआईआर एसटीएफ की टीम की ओर से जुटाए गए तथ्यों के आधार पर की गई है।
करीबी सूत्रों से जो खबर सामने आई है उसके अनुसार 19 फरवरी से एसटीएफ ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी थी। पेपर लीक की खबरें सामने आने के बाद एसटीएफ ने अपनी रिपोर्ट सीएम को सौंप दी और नीरज कुमार नाम के व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है। नीरज ने ही अमन को सवालों के सही जवाब भेजे थे।
-
Dulhan Kalpana ने सुहागरात से पहले की ऐसी डिमांड, सन्न रह गया दूल्हा, इनकार पर जिंदा जलाने की कोशिश -
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ












Click it and Unblock the Notifications