Ayodhya: 'राजनीतिक रूप से अछूत रही है अयोध्या, अब मिल रहा सम्मान..' राम मंदिर के पुजारी ने क्यों बोली ये बात

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को अयोध्या में पहली बार कैबिनेट की ऐतिहासिक बैठक हो रही है। बैठक को लेकर एक तरफ जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं वहीं दूसरी ओर इस बैठक को लेकर स्थानीय लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। राम मंदिर के मुख्य पुजारी और बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी ने भी सरकार के इस कदम का स्वागत किया है।

अयोध्या

राम मंदिर के मुख्य पुजारी ने कहा कि गुरुवार को कैबिनेट की बैठक इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि राजनीतिक दलों ने आज तक अयोध्या की उपेक्षा की है। अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास और राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले में मुस्लिम पक्ष का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व वादी इकबाल अंसारी ने कैबिनेट बैठक बुलाने के उत्तर प्रदेश सरकार के कदम का 'स्वागत' किया है।

राम मंदिर के मुख्य पुजारी ने कहा कि गुरुवार को कैबिनेट की बैठक इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि राजनीतिक दलों ने आज तक अयोध्या की उपेक्षा की है।

आचार्य दास ने कहा, "कैबिनेट की बैठक महत्वपूर्ण है क्योंकि आज तक किसी भी पार्टी ने अयोध्या के लिए कोई प्रयास नहीं किया है। शहर उपेक्षित रहा। लेकिन जब से भाजपा केंद्र और राज्य में आई है, इसका विकास शुरू हो गया है।" उन्होंने कहा कि भगवान राम का भव्य मंदिर निर्माणाधीन है और अगले साल 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा।

बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा कि कैबिनेट बैठक सरकार का एक अच्छा कदम है। अयोध्या में कैबिनेट की बैठक हो रही है। यह अच्छी बात है। कम से कम अयोध्या के लोग भाग्यशाली हैं कि शहर का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। अयोध्या एक ऐसा शहर है जहां हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई रहते हैं। सभी का ख्याल रखा जाना चाहिए।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ यूपी को ब्रांड यूपी बनाने में जुटी हुए हैं। इसी क्रम में गुरुवार को अयोध्या में 9 नवंबर को कैबिनेट की बैठक होगी। इससे पहले सभी मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी सीएम योगी के साथ रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन करेंगे।

इसके बाद रामकथा पार्क में कैबिनेट की बैठक शुरू होगी जिसमें अयोध्या से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है।​इस बीच बैठक को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+