उपराष्ट्रपति से मिले योगी आदित्यनाथ, भेंट किया कुंभ मेले का लोगो
लखनऊ। संगम में होने वाले कुंभ मेले का लोगो जारी हो चुका है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुंभ का लोगो उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को भेंट किया है। मुख्यमंत्री ने उपराष्ट्रपति से मुलाकात के बाद उन्हे यह लोगो भेंट किया है। मुख्यमंत्री ने उपराष्ट्रपति से यह मुलाकात दिल्ली में की है। इससे पहले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने प्रदेश के तमाम सिनेमा हॉल को निर्देश दिया था कि वह फिल्म शुरू करने से पहले इस लोगो की भी स्क्रीनिंग करें, ताकि लोगों को धार्मिक त्योहारों का महत्व समझ आ सके।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा था कि थियेटर में ना सिर्फ कुंभ मेले का लोगो दिखाया जाएगा, बल्कि लोगों के इसके महत्व को भी बताया जाएगा। कुंभ को यूनेस्को ने भी हेरिटेज के तौर पर स्वीकार किया है, सरकार चाहती है कि इसका प्रचार सही तरीके से किया जाए। इसलिए यह फैसला लिया गया है कि कुंभ मेले के लोगो और इसके महत्व को भी दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह काफी अहम है कि लोग इस बात का महत्व समझे कि आखिर क्यों कुंभ मेले का महत्व है, इस तरह का प्रचार काफी अच्छा है।
आपको बता दें कि इस लोगों में मंदिर, कलश और स्वास्तिक का निशा है। इसे राज्यपाल राम नाइक ने राजभवन में जारी किया था, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। हाल ही में यूनेस्को ने कुंभ मेले को अपनी लिस्ट में शामिल किया है, यह 2019 में इलाहाबाद में आयोजित होगा। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखाड़ा परिषद के प्रतिनिधियों से लखनऊ में मुलाकात की थी, यह मुलाकात माघ मेला की तैयारियों के तहत की गई थी।
इसे भी पढ़ें- मोदी सरकार का बड़ा फैसला, हज यात्रा पर दिव्यांगो के लिए लगी पाबंदी हटी












Click it and Unblock the Notifications