मनोहर जोशी के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष मनोहर जोशी के निधन पर दुख जाहिर किया है। मुख्यमंत्री ने दुख जाहिर करते हुए कहा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री, लोक सभा के पूर्व अध्यक्ष श्री मनोहर जोशी जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और उनके शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!
बता दें कि शिवसेना नेता मनोहर जोशी का दिल का दौरा पड़ने से 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में आज उन्होंने सुबह अंतिम सांस ली। मनोहर जोशी को बुधवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद आईसीयू में भर्ती किया गया था। आज उनका पूरे राजकीय सम्मन के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

मनोहर जोशी ने बतौर शिक्षक अपने करियर की शुरुआत की थी। 1967 में वह राजनीति में आए थे। वह 40 वर्ष से अधिक समय तक शिवसेना से जुड़े रहे। मनोहर जोशी का 14 मई 1964 को अनघा जोशी से शादी की थी। उनका एक बेटा उन्मेष और दो बेटियां अस्मिता और नम्रता हैं। वर्ष 2020 में अनघा जोशी का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। मनोहर जोशी की नातिन शरवरी वाघ फिल्म अभिनेत्री हैं।












Click it and Unblock the Notifications