UP: 'नारी सशक्तिकरण को समर्पित जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा', CM योगी ने सरोजनी नायडू की पुण्यतिथि पर किया नमन

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरोजनी नायडू को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया है। सीएम योगी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन नारी सशक्तिकरण और राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के लिए समर्पित रहा।

सीएम योगी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल (एक्स) पर लिखा कि महान स्वाधीनता सेनानी, उत्तर प्रदेश की प्रथम राज्यपाल, भारत कोकिला सरोजिनी नायडू को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। नारी सशक्तिकरण एवं राष्ट्रीय पुनर्निर्माण को समर्पित रहा उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणा है।

CM

वहीं, सीएम योगी ने शनिवार को लोकभवन में खाद्य रसद विभाग और ग्राम्य विकास विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने प्रदेश में 1100 अन्नपूर्णा भवनों और 79000 उचित दर दुकानों पर ई-वेइंग स्केल लिंक्ड ई-पॉस मशीनों का लोकार्पण और शुभारंभ किया।

सीएम योगी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों के सतत प्रयास से हर गरीब को खाद्यान उपलब्ध कराने में हम सफल हुए हैं। 2014 से पहले जरूरतमंदों को राशन नहीं मिल पाता था। 2017 से पहले प्रदेश के कई जनपदों में भूख से भी मौतें होती थीं।

यह भी पढ़ें- '2017 से पहले भूख से होती थी लोगों की मौत, हम इस कलंक से हुए मुक्त', CM योगी ने ई-पॉस मशीनों का किया शुभारंभ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+