योगी के मंत्री बोले, बाटी चोखा कच्चा वोट, दारू मुर्गा पक्का वोट

बलरामपुर। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रकाश राजभर एक बार फिर से अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। बलरामपुर में एक कार्यक्रम के दौरान राजभर ने कहा कि 'बाटी चोखा कच्चा वोट, दारू मुर्गा पक्का वोट। सारे गरीब पीते हो, मुर्गा खाके वोट देते हो और ये दिल्ली, लखनऊ जाने वाले नेता 5 साल तुझे मुर्गा बनाके घुमाते हैं।' यह पहला मौका नहीं है जब राजभर ने इस तरह का विवादित बयान दिया है, इससे पहले भी वह इस तरह के बयान दे चुके हैं।

prakash rajbhar

इससे पहले प्रदेश में निकाय चुनाव के दौरान भी राजभर ने विवादित बयान दिया था। उस वक्त उन्होंने कहा था कि कोई शराब पिलाए तो पी लेना, इसके बाद कहना कि और चाहिए, इसके बाद अगर सामने वाला शराब नहीं देता हूं तो फिर उससे कह देना जय सुहेलदेव। उन्होंने कहा कि मैं शराबबंदी के पक्ष में हूं लेकिन अगर लोग शराब बांट रहे हैं तो उनसे पेटी लेकर रख लो, फिर कहना कि कैसी शराब थी कि नशा ही नहीं हुआ।

आपको बता दें कि प्रकाश राजभर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष हैं। वह उत्तर प्रदेश के दुढ्ढी विधानसभा सीट से जीतकर विधानसभा में पहुंचे और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। यूपी चुनाव के दौरान उनकी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन किया था, जिसके बाद उन्हें सरकार में मंत्री बनाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+