असद एनकाउंटर: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद बोले- उमेश के हत्यारों का यही हश्र होना था

पांच लाख के इनामी असद और शूटर गुलाम का एनकाउंटर कर दिया गया है। प्रयागराज एसटीएफ की टीम ने दोनों को झांसी में मार गिराया।

Asad encounter: Deputy CM Keshav Prasad says Umeshs killers had to meet the same fate


उमेश पाल हत्याकांड में वंछित अतीक अहमद का बेटा असद और शूटर गुलाम अहमद को यूपी एसटीएफ ने झांसी में एक एनकाउंटर में मार गिराया। उमेश पाल और पुलिस कर्मियों के हत्यारोपी दोनों अपराधियों पर 5-5 लाख का इनाम था। पुलिस द्वारा इन दोनों को मार गिराए जाने के बाद यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया दी है।

राज्य के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा कि, यूपी एसटीएफ को बधाई देता हूं, श्री उमेश पाल एडवोकेट और पुलिस के जवानों के हत्यारों का यही हश्र होना था। वहीं बताया जा रहा है कि, माफिया अतीक अहमद को पेशी के लिए प्रयागराज लाया गया था। सूत्रों के मुताबिक जब उसे अपने बेटे असद के एनकाउंटर की खबर मिली तो वह कोर्ट में रोने लगा।

पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे असद और उनके सहयोगी के एनकाउंटर के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था को लेकर बैठक की। सीएम योगी ने यूपी एसटीएफ के साथ ही डीजीपी, स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर और पूरी टीम की तारीफ की। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने मुठभेड़ की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। इस पूरे मामले पर सीएम के सामने रिपोर्ट रखी गई है।

असद के एनकाउंटर पर यूपी के पूर्व डीजीपी ओपी सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि असद का एनकाउंटर यूपीएसटीएफ की बड़ी सफलता है, अभी और कई शूटर्स ऐसे हैं जो या तो पकड़े जाएंगे या मारे जाएंगे।

अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के एनकाउंटर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, 'कानून व्यवस्था को अगर देखना हो और सामान्य नागरिक कैसे अपने को सुरक्षित महसूस करता है यह देखना हो तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को योगी जी से सीख लेनी चाहिए।'

बता दें कि, झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में यूपीएसटीएफ की टीम के साथ मुठभेड़ में दोनों मारे गए। एसटीएफ ने दोनों के पास से अत्याधुनिक विदेशी हथियार बरामद किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+