Yogi Adityanath Lifestyle: सीएम योगी आदित्‍यनाथ के फिटनेस का जानें असल राज, क्‍या खाना है पसंद?

Yogi Adityanath Lifestyle: उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अपनी बेहतरीन कार्यशैली से सबको अपना कायल बना लिया है। सीएम योगी ने सरकार, समाज और प्रशासन के बीच संतुलन कैसा होना चाहिए ये थ्‍योरी दी है। हिंदुत्‍व छवि और अपने सख्‍त फैसलों के चलते जनता के दिलों पर राज करने वाले योगी आदित्‍यनाथ अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं।

yogi aadityanaath

मुख्‍यमंत्री की कुर्सी पर बैठकर जहां अन्‍य सीएम सत्‍ता का सुख भोगते हुए आलीशान लाइफ-स्‍टाइल बिताते वहीं महंत से सीएम बने योगी आदित्‍यनाथ की जीवन शैली आज भी सन्‍यासी वाली है। आइए जानते हैं सीएम योगी आदित्‍यनाथ की लाइफ स्‍टाइल और जानें उनकी फिटनेस का राज...

cm yogi

जो मैं हूं...मैं एक योगी हूं और योगी ही रहना चाहता हूं! ये बात योगी आदित्‍यनाथ केवल कहते ही नहीं अक्षरश: उसका पालन भी करते हैं। गोरखनाथ मंदिर के महंत सीएम योगी आदित्‍यनाथ अपनी दिनचर्या में नियमों का सख्‍ती से पालन करते हैं। सीएम योगी का 52 वर्ष में हमेशा फुर्त और चुस्‍त-दुरुस्‍त रहने का राज उनकी सादगी भरा जीवन और खान-पान ही है।

cm yogi

सुबह कितने बजे सो कर उठते हैं योगी आदित्‍यनाथ

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ जाड़ा, गर्मी बरसात हर दिन ब्रह्ममुहूर्त में तड़के 3 बजे सोकर उठ जाते हैं। सुबह उठने के बाद एक घंटा योग साधना और प्राणयाम करते हैं। इसके बाद स्‍नान करके विधिवत पूजा और ध्‍यान करते हैं।

cm yogi

नाश्‍ते मैं क्‍या खाते हैं योगी आदित्‍यनाथ

सीएम योगी हर दिन सुबह आठ बजे नाश्‍ता करते हैं जिसमें शुद्ध शाकाहारी खाद्य वस्‍तुएं रहती हैं। हर दिन का नाश्‍ता अलग होता है, जिसमें दलिया, काला चना और मौसमी फल जरूर रहता है। नाश्‍ते में सीएम योगी छाछ और पपीता पसंद करते हैं। इसके अलावा कभी-कभी ड्राई फ्रूट्स लेते हैं।

योगी आदित्‍यनाथ को लंच में क्‍या खाना पसंद है

नाश्‍ते के बाद सुबह से ही वो अपने पद से संबंधित जिम्‍मेदारियों को निपटाने में जुट जाते हैं। इसके बाद दोपहर में एक से दो बजे के बीच में लंच करते हैं। योगी आदित्‍यनाथ के भोजन में रोटी, सब्जी, दाल, चावल और सलाल या कई दिन खिचड़ी और सलाद, दही होता है। सीएम मसालेदार खाना नहीं खाते हैं वो सादा ही भोजन पसंद करते हैं।

डिनर में खाते हैं सीएम योगी महज दो रोटी

सायंकाल आरती भी सीएम योगी करते हैं और रात्रि नौ बजे से पहले डिनर कर लेते हैं। आमतौर पर रात के खाने में दो रोटियां और दाल या हरी सब्जी का सेवन करते हैं। रात हो या सुबह जब भी समय मिलता है तो सीएम योगी वॉक भी करते हैं। सामान्‍य तौर पर मोबाइल पर जरूरी बात वो कुर्सी पर बैठकर नहीं चलते-फिरते हुए ही करते हैं।

योगी आदित्‍यनाथ जमीन पर पीढ़े पर बैठकर ही करते हैं भोजन

योगी आदित्‍यनाथ खाना जमीन पर लकड़ी के पाटे या कहें पीढ़े पर बैठकर खाते हैं। हमेशा गेरुआ वस्‍त्र ही धारण करते हैं, मुख्‍यंत्री आवास हो या घर हर जगह वो एक ही गेरुआ वस्‍त्र ही धारण करते हैं। पैर में हमेश खड़ाऊ ही पहनते हैं। गऊ सेवा और अन्‍य जानवरों से योगी आदित्‍यनाथ को बड़ा लगाव है, अपनी व्‍यस्‍त दिन-चर्या में से वो गऊ सेवा के लिए समय निकालते हैं।

कितने बजे सोते हैं योगी आदित्‍यनाथ
इतनी व्‍यस्‍त दिनचर्या के बावजूद सीएम योगी हर दिन करीब 10 बजे सोने जाते हैं। सीएम योगी हर दिन केवल छह घंटे की नींद लेते हैं। सीएम योगी केवल सिद्धान्‍तों के मामले ही नहीं बल्कि उनकी दिनचर्या भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसी है। पीएम मोदी की जीवन शैली भी ऐसी ही सादा और साधारण है।

योगी आदित्‍यनाथ कैसे बने महंत
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित यमकेश्वर तहसील के पंचुर गांव के पहाड़ी ठाकुर परिवार में 5 जून 1972 जन्‍में योगी आदित्‍यनाथ ने बहुत कम उम्र में घर छोड़कर सन्‍यास ले लिया था। साल 1994 में दीक्षा के बाद उन्‍हें ये योगी आदित्‍यनाथ का नाम मिला। हिंदू युवा वाहिनी संगठन की स्‍थापना भी योगी आदित्‍यानाथ ने की है। ये संगठन हिंदू युवाओं का सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी समूह है।

सीएम योगी कितने पढ़े-लिखे हैं?
सीएम योगी आदित्‍यनाथ के पास बीएससी की डिग्री है। शुरूआती पढ़ाई 1977 में टिहरी के गजा के एक स्‍कूल से की। 1987 में दसवीं की टिहली से ही किया और 1989 में ऋषिकेश के श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। 1992 में श्रीनगर के हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से गणित विषय में बीएससी की डिगी हासिल की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+