OPINION: यूपी में अब खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच, योगी सरकार का यह फैसला बदलेगा तस्वीर
उत्तर प्रदेश में खेल को प्रोत्साहन देने में योगी सरकार कतई पीछे नहीं रहती है। योगी आदित्यनाथ जानते हैं कि खेल में प्रतिभा को कैसे आगे बढ़ाया जाता है और कैसे छोटे से गांव में भी प्रतिभा को और तराशा जा सकता है।
टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी इसका ज्वलंत उदाहरण हैं। मोहम्मद शमी उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर अमरोहा से आते हैं, लेकिन उन्होंने अपनी धारदार गेंदबाजी से क्रिकेट की दुनिया में अलग मुकाम हासिल किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर कदम बढ़ाए जा रहे हैं। इस क्रम में अब क्रिकेट विश्वकप में अपने बेहतरीन खेल प्रदर्शन को लेकर सुर्खियों में छाए गेंदबाज मोहम्मद शमी के गांव सहसपुर अली नगर, अमरोहा में खेल सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला अफसरों ने उनके गांव में मिनी स्टेडियम निर्माण की कवायद शुरू भी कर दी है।
जिस तरह से इस विश्वकप में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड मोहम्मद शमी के नाम है। उन्होंने 7 मैचों में 24 विकेट लेकर टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचाने में विशेष योगदान दिया। वह टीम इंडिया के पहले गेंदबाज बने हैं जिन्होंने विश्वकप में एक मैच में 7 विकेट अपने नाम किए। हालांकि विश्वकप के फाइनल में टीम इंडिया को हार का मुंह देखना पड़ा लेकिन टीम के खिलाड़ियों ने प्रदर्शन से विशेष छाप छोड़ी, जिसमे मोहम्मद शमी बेहद खास हैं।
मोहम्मद शमी की उपलब्धि की अहमितय को योगी आदित्यनाथ जानते हैं। कैसे उनका प्रदर्शन छोटे से शहर अमरोहा में नई प्रतिभा को जन्म दे सकता है। यही वजह है कि योगी आदित्यनाथ ने मोहम्मद शमी के गांव सहसपुर अली नगर में मिनी स्टेडियम की सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि शमी के गांव में मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जाए।
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अमरोहा में शमी के गांव में अधिकारियों ने मिनी स्टेडियम निर्माण की कवायद को शुरू कर दिया है। खुद सीडीओ ने पिछले हफ्ते शमी के गांव का दौरा किया और यहां मिनी स्टेडियम के निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने की रूपरेखा बनानी शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री ने ना सिर्फ शमी के गांव बल्कि उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में स्टेडियम बनाने के निर्देश दिए हैं जहां पर ब्लॉक स्तर के खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं नहीं है। मुख्यमंत्री ने प्रांतीय रक्षक दल को इन ब्लॉक में मिनी स्टेडियम के निर्माण का प्रस्ताव भेजने का आदेश दिया है। इसी कड़ी में शीर्ष अधिकारियों ने जोया ब्लॉक क्षेत्र में स्थित सहसपुर अली नगर का चयन किया है, जहां पर मिनीट स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications