गन्ना किसानों को योगी सरकार की कथित राहत, प्रति क्विंतल 10 पैसे अधिक मिलेगी कीमत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गन्ना किसानों को राहत देने के नाम पर ऐसा मजाक किया है जो शायद किसानों की पीड़ा को और बढ़ा देगा। योगी सरकार ने गन्ना की स्टेस एडवाइज्ड प्राइस को 10 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ा दिया है, यानि प्रति किलो 10 पैसे की कीमत की बढ़ोत्तरी की गई है। अब योगी सरकार गन्ना किसानों से गन्ना 305 रुपए प्रति क्विंतल की जगह 315 रुपए प्रति क्विंतल लेगी, यानि अब किसानों को 3.05 रुपए प्रति किलो की बजाए 3.15 रुपए प्रति किलो के हिसाब से गन्ने की कीमत मिलेगी। हालांकि गन्ना उद्योग ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है लेकिन इस मामूली बढ़ोत्तरी बताया है।

प्रदेश सरकार ने गन्ना की कीमत को खराब मौसम के चलते बढ़ाया है, जिससे कि किसानो को राहत दी जा सके। उत्तर प्रदेश सुगर मिल्स एसोसिएशन यानि यूपीएसएमए जोकि प्रदेश की चीनी मिलों का प्रतिनिधित्व करती है ने अपने बयान में कहा है कि गन्ने की नई कीमतों के बाद चीनी की कीमतों में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है, साथ ही चीनी का उत्पादन 2018-19 में बढ़ेगा, उम्मीद है कि इस बाद चीनी का उत्पादन 290-300 लाख टन तक पहुंच सकता है।
चीनी की बढ़ी कीमतों के बारे में द्वारिकेश सुगर इंडस्ट्रीज़ के डायरेक्टर विजय एस बंका ने कहा कि हम सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हैं, सरकार के इस फैसले से ना सिर्फ किसानों बल्कि चीनी मिल को भी राहत मिलेगी, यह फैसला दोनों के लिए बेहतर है। हमे लगता है कि सरकार ने गन्ने की जो कीमत तय की है वह वाजिब है और इसे आसानी से चीनी उद्योग वहन कर सकता है।
इसे भी पढ़ें- न्यूजीलैंड की टीम बनी भगवाधारी, कानपुर में 'योगी' लिखे अंगौछा से किया गया स्वागत












Click it and Unblock the Notifications