ताजमहल पर कई बार भिड़ चुके हैं योगी और आजम, पहले भी हो चुकी गिराने और नाम बदलने की बात

ताजमहल पर पहली बार नहीं भिड़े योगी और आजम, पहले भी कर चुके गिराने और नाम बदलने की बात

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के बुकलेट में ताजमहल को ना रखे जाने के बाद आजम खान ने योगी सरकार पर तंज करते हुए कहा है कि यह अच्छी पहल है कि बुकलेट से ताजमहल गायब है लेकिन सिर्फ इतना ही काफी नहीं है, जरूरी ये है कि ताजमहल को गिराया जाए। आजम खान ने यहां तक कहा कि योगी जब ताजमहल को गिराएंगे तो वो सहयोग करेंगे। ये पहली बार नहीं है, इससे पहले भी कई बार योगी और आजम में ताजमहल को लेकर काफी कुछ कह चुके हैं।

Yogi adityanath and azam khan on tahjmahal

ताजमल में नहीं भारतीय संस्कति की झलक

ताजमल में नहीं भारतीय संस्कति की झलक

जून में बिहार के मिथिलाचंल में एक रैली में योगी ने कहा था कि ताजमहल से भारतीय संस्कृति नहीं झलकती है। इसलिए ताजमहल देखने पहुंचे विदेशी पर्यटकों को गीता रामायण की प्रतियां साथ बेची जाएंगी। उत्तर प्रदेश के सीएम आदित्यनाथ गोरखपुर के सांसद होने के दौरान से ही मुगलों के समय की बनी इमारतों को लेकर तल्ख टिप्पणी करते रहे हैं, तो वहीं आजम पलटवार करते रहे हैं।

बदल दूंगा ताजमहल का नाम

बदल दूंगा ताजमहल का नाम

गोरखपुर में कई जगहों के नाम बदलने वाले योगी आदित्यनाथ सीएम बनने से पहले एक टीवी चैनल से इंटरव्यू में कह चुके हैं कि वो ताजमहल का भी नाम बदलने के इच्छुक हैं। योगी ने कहा था कि सबका नाम बदलेंगे, बस अनुकूल समय आने दीजिए। उन्होंने ताजमहल का भी नाम बदलने की बात कही थी। योगी सरकार में ताजमहल के रखरखाव के बजट में भारी कमी हुई है, जिसको लेकर भी सपा ने उनपर निशाना साधा।

आजम खान करते रहे हैं तीखा हमला

आजम खान करते रहे हैं तीखा हमला

योगी आदित्यनाथ के बयानों के अलावा कुछ और हिन्दूवादी नेता ताजमहल के मंदिर होने की बात भी कह चुके हैं। वहीं आजम खान ने हमेशा ही कहा है सबको गिरा देना चाहिए। इसी तरह के विवाद का जिक्र आने पर रामपुर में एक कार्यक्रम में बोलते हुए बीते साल आजम खान ने कहा था कि मुगलों ने अपनी यादें छोड़ी, किले छोड़े, कुतुबमीनार छोड़ी, जामा मस्जिद छोड़ी, ताजमहल छोड़ा। ये सब गुलामी की निशानी हैं, दूसरे नंबर की गुलामी की निशानी राष्ट्रपति भवन और हिंदुस्तान की पार्लियामेंट है। इन सबको ही गिरा देना चाहिए। अब एक बार फिर से ताजमहल को पर्यचन विभाग की बुकलेट में शामिल ना करने पर आजम ने ताजमहल को गिरा देने की बात कही है।
आजम बोले, ताजमहल ध्वस्त करने में CM योगी के साथ चलूंगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+