योगी सरकार का बड़ा ऐलान, महज 5 रुपये में गरीबों को मिलेगा भरपेट खाना...

गरीबों के लिए महज 5 रुपये में भरपेट खाना मुहैया कराने की खास योजना का ऐलान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से किया।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा ऐलान करते हुए गरीबों को महज 5 रुपये में खाना मुहैया कराने का ऐलान किया है।

योगी सरकार का बड़ा ऐलान

गरीबों के लिए खास तौर से शुरू होने वाली इस योजना का नाम अन्नपूर्णा भोजनालय है। इस खास योजना का जिक्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।

गरीबों के लिए योगी सरकार का अहम फैसला

गरीबों के लिए योगी सरकार का अहम फैसला

गरीबों के लिए महज 5 रुपये में भरपेट खाना मुहैया कराने की खास योजना का ऐलान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से किया। इस योजना के ऐलान के साथ ही ये भी साफ किया गया है कि अब कोई भी गरीब भूखा नहीं सोएगा। अन्नपूर्णा भोजनालय के तहत गरीबों को भरपेट खाना मुहैया कराया जाएगा।

3 रुपये में नाश्ता, 5 रुपये में मिलेगा खाना

3 रुपये में नाश्ता, 5 रुपये में मिलेगा खाना

अन्नपूर्णा भोजनालय के तहत नाश्ते में पोहा, पकौड़ा और चाय उपलब्ध कराया जाएगा, जिसकी कीमत 3 रुपये होगी, वहीं दोपहर और रात के खाने में रोटी, चावल, दाल और मौसमी सब्जी की व्यवस्था होगी, इसकी कीमत महज 5 रुपये होगा। अधिकारियों के मुताबिक इस योजना को लेकर शुरूआती योजना तैयार कर ली गई है। जल्द ही इसे लागू किया जाएगा।

प्रदेशभर में 200 सब्सिडी वाले रसोईघर खोलने की तैयारी

प्रदेशभर में 200 सब्सिडी वाले रसोईघर खोलने की तैयारी

फिलहाल अभी इस योजना को शुरु होने में कुछ वक्त है। अन्नपूर्णा भोजनालय के तहत सरकार की योजना प्रदेशभर में करीब 200 सब्सिडी वाले रसोईघर खोलने की है। गरीबों को ध्यान में रखते हुए इन्हें खोला जाएगा, साथ ही ये भी कोशिश की जाएगी की गरीबों को इसका लाभ मिल सके।

अन्नपूर्णा भोजनालय की शुरूआत जल्द

अन्नपूर्णा भोजनालय की शुरूआत जल्द

यूपी सरकार के श्रम मंत्रालय की ओर से ऐसे रसोईघर, एनजीओ की सहायता से संचालित किए जाएंगे। बता दें कि इस तरह की कैंटीन के संचालन का श्रेय तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता ने शुरू की थी। ये 'अम्मा कैंटीन' के नाम प्रसिद्ध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+