विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद बोले योगी आदित्यनाथ- सुशासन को और मजबूत करना हमारी जिम्मेदारी

लखनऊ, 24 मार्च: योगी आदित्यनाथ को भारतीय जनता पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया है। लखनऊ में विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहली बार कोई मुख्यमंत्री दूसरी बार सीएम बनने जा रहा है। पीएम की अगुवाई में यूपी में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाई है। उन्होंने कहा कि जब पहली बार सीएम चुना गया तब पीएम मोदी और पार्टी ने मेरा सहयोग किया। पीएम मोदी और तब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपना मंत्र दिया था। इसका परिणाम इस चुनाव में देखने को मिला।

 योगी आदित्यनाथ

योगी ने आगे कहा, यूपी में निवेश हुआ और यूपी विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा। बिना भेदभाव के हमने काम किया। एक सांसद के तौर पर काम किया था लेकिन प्रशासनिक अनुभव नहीं था। लेकिन समय के साथ हमने इसको सिखा है। हमने सुशाशन को लागू करने का काम किया है।

योगी ने कहा कि जनता को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है। पहली बार लगा कि उत्तर प्रदेश दंगामुक्त हो सकता है। पहले घोटाले हुआ करते थे। लेकिन आज हर गरीब को इसका लाभ मिला है। और तमाम दुष्प्रचार के बाद जनता ने अपना जनादेश दिया है।

योगी ने कहा कि हर व्यक्ति इस बात को जनता है की उत्तर प्रदेश की सरकार ने गरीबों को बहुत सारी सुविधाएं दी हैं। पहले प्रतिस्पर्धा कुशासन से सुशासन के लिए था लेकिन दूसरी बार सरकार बनने के बाद अब सुशासन को और मजबूत करने की जिम्मेदारी है।

योगी ने कहा कि पहले बार बजट को लेकर जब गृह मंत्री से मिलकर बजट को लेकर चर्चा की थी। यहां के बात को 2 लाख करोड़ से बढ़कर 6 लाख करोड़ हुई है। पार्टी ने लोक कल्याण संकल्प पत्र जारी किया है। समाज के हर तबके को आगे ले जाने के लिए बहुत कुछ करना बाकी है। हमे एकजुट होकर काम करना होगा। हमे एक सेवक के तौर पर काम कर्ण होगा। है शासन में मालिक बनकर नहीं सेवक बनकर काम करेंगे।

क्या बोले अमित शाह

अमित शाह ने इस दौरान कहा कि हम सबके लिए आनंद का विषय है कि यूपी विधान सभा का एक नया इतिहास लिखने का काम किया है। बीजेपी ने यूपी में 35 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है और दोनों बार दो तिहाई बहुमत से सरकार बनी है। कोई भी मुख्यमंत्री यहां दोबारा वापस नहीं आया लेकिन जनता ने योगी को अपना आशीर्वाद दिया है।

शाह ने कहा कि यूपी बहुत सालों तक राजनीतिक स्थिरता का शिकार रहा। यूपी में परिवारवादी और वंशवादी राजनीति चलती रही जिसका यूपी को बहुत नुकसान हुआ। लेकिन जनता ने अब उस अस्थिरता को दूर कर दिया है। शाह ने कहा की 2017 में पार्टी को 300 पार का जनादेश दिया था। फिर पार्टी ने योगी को कमान सौंपी थी तब पूरे प्रशासन का राजनीतिकरण और राजनीति के अपराधीकरण हो गय था। पिछली सरकारों के परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति ने यूपी में नासूर बन के काम किया। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी पार्टी को यूपी में शानदार बहुमत मिला था और देश में बीजेपी की सरकार बनी।

शाह ने कहा कि योगी के सीएम बनने के बाद यहां के माफियाओं को शीर्षाशन कराने का काम किया। आम जनता का विश्वास जगा की किसी की हिम्मंत नही की छेड़खानी कर सके। मोदी जी ने जो सूत्र दिया था सबका साथ सबका विकास। इस रास्ते पर आगे बढ़कर ही योगी जी ने इसको सार्थक करने का काम किया। हमने भेदभाव नहीं किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+