योगी सरकार के 30 दिनों में ये 10 वीडियो रहे सबसे ज्यादा चर्चित

योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री पद की कुर्सी संभालते ही ये 10 वीजियो हुए थे वायरल।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार को बने 30 दिन पूरे हो गए है। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने उत्तर प्रदेश में अपना 30 दिन का कार्यकाल पूरा कर लिया है। 30 दिनों के कार्यकाल में उन्होंने पूरे उत्तर प्रदेश को हिलाकर रख दिया, हलांकि योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते ही सोशल मीडिया उनके वीडियोज वायरल होने लगे। उनमें से कुछ वीडियोज पुराने थे तो कुछ लोगों ने उनके द्वारा मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद तैयार किए थे। ऐसे में आज हम योगी आदित्यनाथ की सरकार के 1 महीने पूरे होने पर उन वायरल वीडियोज में से टॉप 10 वीडियोज दिखा रहे है, जिन्होंने योगी के सीएम बनने के बाद खूब सुर्खियां बंटोर...

 Yogi Adityanath 30 days as Uttar Pradesh CM: Here is the top 10 Video which goes viral after his oath

जब संसद में फूट-फूटकर रोए योगी आदित्यनाथ

अपनी फायरब्रैंड छवि और विवादित बयानों के लिए मशहूर योगी आदित्यनाथ एक समय संसद में रोए थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनका ये वीडियो एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

अनुपम खेर ने लगाई थी क्लास

अनुपम खेर जो कि भाजपा के हितैषी बताए जाते है सएक वक्त था जब उन्होंने योगी आदित्यनाथ को खूब भला-बुरा कहा था। असहिष्णुता के मुद्दे पर बोलते हुए अनुपम खेर से योगी को डांट लगाई थी और कहा था कि जिन लोगों ने इस तरह की बदतमीजी की है, हैं कुछ पार्टी में ऐसे लोग जो बकवास करते हैं चाहे वह साध्वी हैं, योगी हैं उनको अंदर कर देना चाहिए,डांटना चाहिए और निकाल देना चाहिए।

बीच-बाजार लगाई पुलिस वालों की क्लास

यूपी के मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें वो पुलिस वालों की क्लास लगाते हुए दिख रहे थे। दावा किया गया कि सीएम बनते ही योगी ने अपने अनुशासन का डंडा चलाना शुरू कर दिया है।

हिंदू छवि वाले मुख्यमंत्री के लिए मुस्लिमों का प्यार

मुख्यमंत्री बनने के बाद जिस तरह से योगी आदित्यनाथ ने काम किया, उसके बाद हिंदू तो हिंदू मुस्लिम भी उन्हें पसंद करने लगे। मुसलमान भाईयों द्वारा योगी की तारिफ में उनका एक वीडियो खूब वायरल हुआ था।

संसद में धमाकेदार भाषण

उत्तर प्रदेश के नये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संसद में धमाकेदार भाषण देकर सबको चौंका दिया।योगी आदित्यनाथ ने अपने जोरदार भाषण ओवैसी तक को चुप करा दिया था। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो खूब वायरल हुआ।

भोजपुरी गानों में हिट हुए योगी

मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने पहला बड़ा फैसला लेते हुए राज्य में एंटी-रोमियो स्क्वैड का गठन करवाया।योगी के एंटी-रोमियो के इस दस्‍ते को लेकर भी गाने है जिसे बेहद पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इन गानों का वीडियो खूब हिट रहा।

जानवरों से प्यार

योगी आदित्यनाथ को जानवर बेहद प्यारे है। ऐसा ही एक वीडियो उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वो जानवरों के साथ खेल रहे हैं।

वायरल हिंदू कैलेंडर

सोशल मीडिया एक हिंदू कैलेंडर वायरल हुआ। दावा किया गया कि मुख्यमंत्री योगी जी मुफ्त में पूरे देश में हिंदुओं को ये कैलेंडर बंटवा रहे हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और हिंदू भावनाओं का तड़का लगाकर एक लिंक हर ग्रुप में भेजा जा रहा है।

विवादित वीडियो

मुख्यमंत्री बनने के बाद सोशल मीडिया पर योगी आदित्यनाथ के पुराने विवादित बयान एक बार फिर से वायरल होने लगे। इन भाषणों में वो मुस्लिम विरोधी बाते कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+