YEIDA News: योगी सरकार में मिलेगी किसानों को अपनी ज़मीन की वाजिब क़ीमत, अथॉरिटी दे रही ये सहूलियतें
Yamuna Expressway Industrial Development Authority ने सीएम योगी की मंशा के अनुरूप काम करना शुरू कर दिया है। इसका फायदा होता भी दिख रहा है। ईडा के प्रमुख अफसरों की मौजूदगी में पिछले दिनों हुई बैठक में कई अहम फैसले लिए गए।

Yamuna Expressway Industrial Development Authority: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी की अर्थव्यवस्था को लेकर लगातार कदम उठा रहे हैं। योगी की मंशा के अनुरूप ही यूपी के सारे प्राधिकरण काम कर रहे हैं। यूपी को निवेश का हब बनाने के उद्देश्य का लेकर ही यूपी में ग्लोबल इनवेस्टर समिट का आयोजन किया गया था। इस आयोजन के बाद यूपी में लगभग 34 लाख करोड़ का निवेश आया है। इसका फायदा अब यूपी के नगर निगमों के प्राधिकरणों को भी मिलेगा। इसकी बानगी उस समय दिखी जब पिछले लखनऊ में हुई यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) की बैठक हुई जिसमें जमीनों के रेट में बढ़ोत्तरी करने का फैसला किया गया। इससे प्राधिकरण की जमीनों के रेट बढ़ेंगे और जिन किसानों की जमीन इसके तहत आ रही है उनको वाजिब दाम भी मिलेंगे।
जेवर एयरपोर्ट की वजह से बढ़े जमीनों के भाव
शासन में बैठे एक वरिष्ठ अधिकारी ने YEIDA की बैठक के बारे में बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने विभिन्न श्रेणियों के भूखंडों के लिए भूमि आवंटन दरों में बढोत्तरी की है। इसके दाम में 33% से 40% तक का इजाफा हुआ है। इसकी एक वजह ये है कि जेवर में बनने वाले नोएडा अंतरराष्ट्रीय ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के साथ-साथ इस क्षेत्र में भूमि की मांग बढ़ गई है। मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों की माने तो इस इलाके में बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए ऐसा करना जरूरी हो गया था।
किसानों की मांग के अनुसार मिलेगी कीमतें
YEIDA के सूत्रों की माने तो जिन किसानों की भूमि एक्सप्रेस वे के किनारे है और जिनको आगामी चरणों में अधिगृहित किया जाना है उनको इसका फायदा मिलेगा। किसान लंबे समय से जीमन के रेट बढ़ाने की मांग कर रहे थे। लखनऊ में बैठक के बाद हुई बैठक में तय किया गया कि भूमि अधिग्रहण दलों को 2,300 प्रति वर्गमीटर से बढ़ाकर 3,100 प्रति वर्गमीटर कर दिया है। ईडा के इस कदम को स्वागत किसानों ने भी किया है। किसानों का कहना है कि वह लंबे समय से इसकी प्रतिक्षा कर रहे थे। दाम बढ़ने से अब उनको उनकी जमीनों का वाजिब दाम मिल सकेगा।
सरकार की योजनाएं शुरू होने के बाद लागू होंगी नई दरें
शासन से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि दरों में वृद्धि का निर्णय लखनऊ में हुई प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में लिया गया था। यह बैठक उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव अरविंद कुमार की अध्यक्षता में लिया गया था इस बैठक में YEIDA के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अरुणवीर सिंह भी मौजूद थे। प्राधिकरण की ओर से लिए गए इस फैसले के बारे में अरुणवीर सिंह कहते हैं कि, "हमने बाजार की स्थितियों के अनुसार सभी श्रेणियों में भूमि आवंटन दरों में वृद्धि की है। बोर्ड ने विस्तृत चर्चा के बाद यह निर्णय लिया और नई दरें तब लागू होंगी जब हम विभिन्न श्रेणियों में आवंटन योजनाएं लॉन्च करेंगे। इसका फायदा किसानों के साथ ही व्यवसायिओं को भी मिलेगा।''
किसानों की जमीनों का उचित मूल्य देना प्राधिकरण की प्राथमिकता
अधिकारियों ने बताया कि अब प्राधिकरण यदि किसानों की जमीन का अधिग्रहण करता है तो उसे अधिक खर्च करना पड़ेगा। प्राधिकरण के तहत आने वाली सभी श्रेणी की जमीनों के दाम बढ़ा दिए गए हैं। बाजार की स्थितियों को ध्यान में रखते हुए ईडा को ईडा ने जमीन की दरों में बढोत्तरी की है। दरअसल अगर इस इलाके में विकास का माहौल बनान के लिए किसानों की जमीनों का उचित मूल्य देना प्राधिकरण की प्राथमिकता में शामिल है। हालांकि यहां निवेश करन वाले निवेशकों के लिए कामर्शियल जमीनों के रेट अलग रखे गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications